फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Gaya Police arrested notorious Ajay Kumar alias Bobby, one of top ten criminals

Bihar News: टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात अजय कुमार उर्फ बॉबी गिरफ्तार, गया पुलिस की बड़ी सफलता

Sun, 24 Nov 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Nov 2024 09:05 PM IST
सार

Gaya News: बोधगया थाना पुलिस ने बताया कि अजय कुमार को पकड़ने के लिए कई दिनों से छापामारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ओटीए कार्यालय के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Bihar News: Gaya Police arrested notorious Ajay Kumar alias Bobby, one of top ten criminals
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात अजय कुमार उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अजय कुमार को मगध विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित ओटीए कार्यालय के पांच नंबर गेट के पास से छापामारी के दौरान दबोचा गया।

विज्ञापन

 
आपराधिक इतिहास और गतिविधियां
जानकारी के मुताबिक, गया जिले में अजय कुमार उर्फ बॉबी का नाम अपराध की दुनिया में काफी कुख्यात रहा है। पुलिस के अनुसार, उस पर लूट, आर्म्स एक्ट और कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने गया-डोभी रोड पर एक बाइक सवार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी, लेकिन अजय कुमार फरार होने में सफल रहा था।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, अजय कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूटपाट और अवैध हथियारों के इस्तेमाल के कई मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की रणनीति और सफलता
बोधगया थाना पुलिस ने बताया कि अजय कुमार को पकड़ने के लिए कई दिनों से छापामारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ओटीए कार्यालय के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में टॉप टेन अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मिली सफलता से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अजय कुमार की गिरफ्तारी से गया जिले में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed