फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Five criminals from Nawada district arrested at Gaya Junction 8 mobiles chain cutters recovered

Bihar News: गया जी जंक्शन पर नवादा जिले के पांच अपराधी गिरफ्तार, आठ मोबाइल, चेन कटर, चाकू और ब्लेड बरामद

Tue, 09 Sep 2025 06:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Sep 2025 06:12 PM IST
सार

Bihar Crime: तलाशी में मिले मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं और बरामद सभी मोबाइल रेल यात्रियों से चुराए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी थाना गया ले जाया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Five criminals from Nawada district arrested at Gaya Junction 8 mobiles chain cutters recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थयात्रियों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न जिलों और राज्यों से अपराधी गिरोह सक्रिय हो गए हैं। महज चार दिनों में कई तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन पर नकेल कसने के लिए रेल पुलिस और जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

विज्ञापन

इसी कड़ी में गया जंक्शन पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, एक चेन कटर, पांच ब्लेड के टुकड़े और एक चाकू बरामद किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और जीआरपी की टीम प्लेटफार्म संख्या 01/C पर हावड़ा छोर के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पांच युवक संदिग्ध अवस्था में एकांत में बैठे मिले। शक होने पर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा और पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गडु मिश्रा (35 वर्ष), पिता कपील मिश्रा, निवासी पचगामा, थाना नेमदारगंज, जिला नवादा; राजा मिश्रा (26 वर्ष), पिता पिंकु मिश्रा; सुबाष मिश्रा (25 वर्ष), पिता विनोद मिश्रा; सुमन मिश्रा (19 वर्ष), पिता पिंकु मिश्रा और गौतम मिश्रा (19 वर्ष), पिता अरुण मिश्रा के रूप में हुई। इनमें से दूसरा से पांचवां आरोपी नवादा जिले के फरहा गांव, थाना नेमदारगंज का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल में प्रदर्शन के बीच लोगों का पलायन शुरू, सैकड़ों लोग भारत में दाखिल होते दिखे

तलाशी में मिले मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं और बरामद सभी मोबाइल रेल यात्रियों से चुराए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी थाना गया ले जाया गया। वहां लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 267/25 दर्ज किया गया है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed