{"_id":"688329f6e12415487a0a2fbf","slug":"bihar-news-father-in-law-gouges-out-daughter-in-law-s-eyes-over-food-dispute-in-gaya-crime-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुर ने फोड़ी बहू की दोनों आंखें, काटी नाक, विवाद के बाद घुसेड़ा नुकीला हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुर ने फोड़ी बहू की दोनों आंखें, काटी नाक, विवाद के बाद घुसेड़ा नुकीला हथियार
Fri, 25 Jul 2025 01:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:44 PM IST
सार
Bihar Crime News: गया जिले में खाना देने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर ने बहू की दोनों आंखें फोड़ दीं। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी ससुर फरार है, पुलिस उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला का चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गयाजी जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के चलते एक ससुर ने अपनी बहू पर बेरहमी से हमला कर उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं और नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार देर रात की है, जब इटवा गांव निवासी रामचंद्र चौधरी ने अपनी बहू लालो देवी से खाना मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर ससुर ने तेजधार हथियार से बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बहू की दोनों आंखें फोड़ दी गईं और नाक भी काट दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आरोपी ससुर अपना जरूरी सामान लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में पास के बाकेंबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
पीड़िता की पहचान रवींद्र चौधरी की पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी रामचंद्र चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।