{"_id":"668fc2864a4132c45b0fb1b2","slug":"bihar-news-excise-department-team-caught-liquor-in-filmy-style-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: फिल्मी स्टाइल में आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार; कार्रवाई देख दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: फिल्मी स्टाइल में आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार; कार्रवाई देख दंग रह गए लोग
Thu, 11 Jul 2024 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:01 PM IST
सार
Bihar: बिहार के गया जिले में आबकारी विभाग की टीम ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए शराब जब्त किया है। मामले में आबकारी विभाग के जवानों ने बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी विभाग की टीम ने बैग और बाइक के डिक्की से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। उक्त विभाग के अधिकारी तस्करों से पूछताछ कर रहे हैं। गुप्त सूचना था कि झारखंड की ओर से बाइक सवार दो लोग भारी मात्रा में शराब लेकर गया शहर की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
उक्त सूचना के आधार पर गया आबकारी विभाग की टीम ने गया-बोधगया मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। आबकारी विभाग की टीम देख बाइक सवार दोनों युवक गया शहर की ओर भागने लगे। जिसके बाद टीम ने भी बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं दोनों युवक बाइक को भगाते हुए गोपी बिगहा के अंदरूनी रास्ते से होते हुए गया शहर की तरफ निकलना चाह रहे थे। इसी क्रम में स्कार्पियो गाड़ी पर सवार आबकारी विभाग टीम ने विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोड़ पर बाइक सवार युवकों पर चलती वाहन से कूदकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उक्त टीम को बैग और डिक्की से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हालांकि आबकारी विभाग की टीम दोनों शराब तस्करों को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
कुछ देर के लिए बना रहा अफ़रा-तफरी का माहौल
विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक और स्कार्पियो गाड़ी रफ्तार देख लोगों के होश उड़ गए थे। उस रास्ते से आने-जाने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में पूरे इलाके में हल्ला होने लगा कि बाइक सवार दो युवकों को चलती वाहन से कूद कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
स्कार्पियो गाड़ी पर सवार चार से पांच युवक बाइक सवार दोनों युवक को अगवा कर रहे थे। उसके बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो दंग रह गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें बिखरी पड़ी है। मौजूद आबकारी विभाग की टीम ने लोगों को समझाया। टीम ने कहा कि दोनों शराब तस्कर है। वहीं फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करों को पकड़ते देख, स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। हालांकि इस संबंध में आबकारी विभाग के एसआई संजू कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों से इनपुट मिल रहा था, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहे थे।