फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Deterioration of Nawada Sadar Hospital, Patients Distressed News in Hindi

सुन लो सरकार: नवादा सदर अस्पताल की बदहाली, मरीज परेशान; भीषण गर्मी में पंखा भी है बेकार…सरकार लाचार

Thu, 18 Jul 2024 02:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

Bihar News: नवादा का सदर अस्पताल अपनी कुव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। जहां भीषण गर्मी इलाज कराने आए मरीजों को पंखा भी नसीब नहीं हो रहा हैं। मुहर्रम को लेकर प्रशासन द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित कर दिया गया हैं। स्थिति यह है कि मंत्री से लेकर विधायक ने भी इस अस्पताल का दौरा किया है, बावजूद अस्पताल की व्यवस्था सुधार नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Bihar News Deterioration of Nawada Sadar Hospital, Patients Distressed News in Hindi
नवादा सदर अस्पताल की बदहाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा सदर अस्पताल बदहाली का मार झेल रहा है। यहां बिजली की बेहतर व्यवस्था नहीं रहने से मरीज गर्मी से त्राहिमाम है। पंखा चलता है तो पंखा में हवा ही नहीं आती है। मरीज के परिजन अपने घर से ही पंख लेकर आते हैं और मरीज को हाथ वाले पंख का सहारा लेना पड़ता हैं। कभी टॉर्च की रोशनी में अस्तपाल कर्मी स्ट्रीच करते नजर आते हैं तो कभी उनकी जगह सदर अस्पताल के गार्ड  स्ट्रीच करते नजर आते हैं। सदर अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है।

विज्ञापन

जिले पदाधिकारी और प्रतिनिधि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करते
नवादा की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां पर कोई भी किसी का सुनने वाला नहीं हैं। पानी की समस्या, बेड पर गंदी चादर की समस्या, अस्पताल की बेड पूरी तरह फटा हुआ है, पंखा से हवा भी नहीं आती है। ऐसे तमाम समस्या से लोग परेशान हैं। व्यवस्था पूरी तरह लचर व्यवस्था के रूप में साबित हो गई है। इमरजेंसी वार्ड को पूरी तरह दवाई की कार्टन से भर दिया गया है। ऐसा लगता है कि यह स्टोर बना दिया गया है। सर्जिकल वार्ड में बेड टूट गया है। लेकिन वह बेड को बदला नहीं गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed