फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Death of a famous scrap dealer of Gaya city, case suspicious; Police busy investigating case

Bihar News: गया शहर के नामचीन कबाड़ी वाले की मौत, मामला संदेहास्पद; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 12 Jun 2024 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jun 2024 04:45 PM IST
सार

Bihar News: डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि चिकित्सक ने कबाड़ी वाले लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Death of a famous scrap dealer of Gaya city, case suspicious; Police busy investigating case
मौके पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया शहर के उत्तरी इलाके के नामचीन कबाड़ी दुकानदार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक का नाम लक्ष्मण कबाड़ीवाला बताया गया है, जो कि छोटकी नवादा मोहल्ले का निवासी था। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जब जुटने लगी तो पुलिस अहले लक्ष्मण के घर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों में चर्चा है कि लक्ष्मण मंगलवार की रात अपने कंडी नवादा बाइपास स्थित दुकान पर गया था। जहां वह पार्टनरशिप पर यह कारोबार संचालित कर रहा था। उसके बाद यह सूचना मिली कि लक्ष्मण किसी ई-रिक्शा से कुछ लोगों के साथ अपने छोटकी नवादा स्थित घर लौट रहा था। इस दौरान ई-रिक्शा पलटने से दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि उसके बाद कुछ लोग उसे इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कई लोग देर रात अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भी ले गए थे। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि लक्ष्मण के सिर पर गहरी चोट लगी थी और अधिक रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, यह भी कहा जा रहा है कि सुबह डेल्हा थाना पुलिस लक्ष्मण के घर पहुंची थी। जहां से लक्ष्मण को अपने साथ ले गई। उस वक्त बताया जा रहा था कि वह जीवित है और बदन में कुछ हरकत हो रही है। उसे डेल्हा थाना के पुलिस पदाधिकारी इलाज के लिए बुधवार की सुबह जेपीएन अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई है। वहीं, डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि चिकित्सक ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed