फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Child stealing woman caught on camera steals six-month-old baby from government hospital and flees

Bihar News: बच्चा चोर महिला कैमरे में कैद; सरकारी अस्पताल से छह महीने के बच्चे को चुराकर भागी, देखिए तस्वीर

Wed, 22 Oct 2025 09:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Oct 2025 09:57 PM IST
सार

Gaya ji: पुलिस ने फुटेज के आधार पर उस महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Child stealing woman caught on camera steals six-month-old baby from government hospital and flees
बच्चा चोर महिला कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमएमसीएच) से बुधवार को छह माह के मासूम के गायब होने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। परैया थाना क्षेत्र के पुनकला गांव निवासी सुदर्शन दास अपनी पत्नी खुशबू कुमारी और बच्चे के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। खुशबू कुमारी बीमार थीं और ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए अंदर गईं, जबकि सुदर्शन दास अपने छह माह के बेटे को लेकर बाहर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक अज्ञात महिला वहां आई और बच्चे के साथ खेलने लगी। बताया जाता है कि बच्चा उस महिला से घुलमिल गया। सुदर्शन दास ने भी महिला को बच्चे के साथ हंसते-खेलते देखा और निश्चिंत होकर कुछ देर मोबाइल देखने लगे। जब उनकी पत्नी डॉक्टर से दिखाकर लौटीं और बच्चे के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि बच्चा उस महिला के साथ था। दोनों ने तुरंत आसपास तलाश शुरू की, लेकिन न महिला दिखी और न ही बच्चा।
विज्ञापन


पढे़ं; 'लालू-राबड़ी राज में दूध घोटाला हुआ, मासूमों ने मां की गोद में तोड़ा दम', नित्यानंद राय का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराए दंपति ने तत्काल अस्पताल प्रशासन और स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान एक फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि एक महिला बच्चे को गोद में उठाकर अस्पताल परिसर से बाहर जाती दिख रही है।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर उस महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। वहीं, मासूम की मां खुशबू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुदर्शन दास ने प्रशासन से बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed