फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Chaos due to collapse of stage at Sufi festival in Jehanabad, major accident averted

Bihar News: जहानाबाद में सूफी महोत्सव में मंच धंसने से मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

Sat, 14 Sep 2024 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

Jehanabad News: जहानाबाद में सूफी महोत्सव के दौरान मंच धंसने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान मंच पर जिलाधिकारी, विधायक, कलाकार और अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
Bihar News: Chaos due to collapse of stage at Sufi festival in Jehanabad, major accident averted
सूफी महोत्सव में मंच धंसने से मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के काको में आयोजित सूफी महोत्सव के दौरान शुक्रवार को मंच धंसने से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मंच पर जिलाधिकारी, सभी विधायक, कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद थे। अचानक हुए इस हादसे के दौरान एक बड़ी घटना टल गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सूफी महोत्सव एक राजकीय समारोह था, जिसे जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मोमेंटो वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक मंच के धंसने से सभी उपस्थित लोग हक्के-बक्के रह गए। इस स्थिति में जिलाधिकारी ने विधायक सुदय यादव का हाथ पकड़ कर गिरने से बचाया। अगर मंच और ज्यादा नीचे धंस जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन

 
वहीं, घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए चुप्पी साध ली। मंच के धंसने से कुछ देर के लिए कार्यक्रम में रुकावट आई, लेकिन इसे संयमित तरीके से फिर से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब सवाल उठता है कि राजकीय समारोह के दौरान मंच की बनावट में कमी के लिए जिम्मेदारी किसकी थी? पिछले दिनों जिले में वानावर में हुई भगदड़ की घटना के बाद से यह एक बड़ा सवाल बन गया है। उस समय की घटना ने जिले को राज्य और देश स्तर पर सुर्खियों में ला दिया था। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस घटना से सीख लेकर मंच की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed