Bihar News: दुर्गावती बाजार में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, राजद जिला अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज
Bihar: दुर्गावती के अंचल अधिकारी (सीओ) सदानंद कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बिना पूर्व अनुमति रैली निकालना नियमों के विरुद्ध है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राजद के जिला अध्यक्ष अकलू राम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से दुर्गावती बाजार में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। सभा से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिना प्रशासनिक अनुमति के सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल रैली निकाली थी।
पढे़ं: गलत जाति प्रमाण पत्र पर मुखिया पद से हटाया, निर्वाचन आयोग ने दिए कार्रवाई के दिए निर्देश; इनपर गिरी गाज
दुर्गावती के अंचल अधिकारी (सीओ) सदानंद कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बिना पूर्व अनुमति रैली निकालना नियमों के विरुद्ध है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।