फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: BJP National Working President's Aurangabad Connection, Why was Nitin Nabin reprimanded

Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का औरंगाबाद कनेक्शन जानें, क्यों पड़ी थी नितिन नबीन को डांट?

Tue, 16 Dec 2025 07:01 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 07:01 PM IST
सार

Aurangabad News: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का औरंगाबाद से पारिवारिक जुड़ाव है। ननिहाल, रिश्तों और बचपन की यादों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे उनके पारिवारिक स्वभाव, पसंद और कर्तव्यनिष्ठा का चित्र उभरता है।
 

विज्ञापन
Bihar News: BJP National Working President's Aurangabad Connection, Why was Nitin Nabin reprimanded
भाजपा नेता नितिन नबीन और उनके मामा-मामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का बिहार के औरंगाबाद से गहरा कनेक्शन है। यहां के एक परिवार से उनका आत्मीय लगाव है और इस परिवार के लिए नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेता नहीं बल्कि सिर्फ नितिन हैं तथा यह नितिन परिवार का दुलारा भी है। नितिन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से इस परिवार में खुशी का माहौल भी है।

विज्ञापन

 
नितिन नबीन का यह है औरंगाबाद कनेक्शन
दरअसल नितिन नबीन का औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के रामनगर पंचायत के गम्हरिया गांव में ननिहाल है। उनके मामा अजय कुमार संतोष औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता हैं जबकि मामी नीलम रानी सेवानिवृत प्राध्यापिका है। नीतिन के ननिहाल परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार औरंगाबाद शहर में ही रहते हैं। इतना तक कि नितिन नबीन के नाना के नाम जीवित बचे चचेरे नाना अजय कुमार वर्मा उर्फ गोपाल भी शहर में ही रहते हैं और वर्तमान में वे ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस औरंगाबाद के जिला महासचिव हैं। यही वजह है कि जब भी नितिन नबीन औरंगाबाद आते है तो अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों से समय निकाल कर ननिहाल परिवार से जरूर मिलते और साथ में भोजन भी करते रहे हैं।
विज्ञापन

 
नितिन के नाना-नानी का पहले ही हो चुका देहांत
नितिन नबीन के नाना नवल किशोर नारायण लाल और नानी आनंदी देवी का नितिन के पिता नबीन किशोर सिन्हा के जीवित रहते ही देहांत हो गया था। नितिन की मां मीरा सिन्हा इस परिवार में भाई-बहनों में चौथे स्थान पर रही हैं और उनका भी निधन हो चुका है। नितिन नबीन के ननिहाल का परिवार काफी बड़ा है और नीतिन ननिहाल परिवार में आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामा-मामी के लाडले हैं नितिन
नितिन नबीन के मामा अजय कुमार संतोष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन के नाम की घोषणा होते ही उन्हें बधाई के अबतक 400-500 फोन कॉल आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नितिन का भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना औरंगाबाद जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नितिन नबीन के बचपन की यादों को याद करते हुए उनके व्यवहार एवं स्वभाव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि नितिन ने बचपन से ही अपने पिता नबीन कुमार सिन्हा के राजनीतिक कैरियर को करीब से देखा और आत्मसात किया है। उसे अपनी मामी के हाथ का बना मटन पसंद है।
 
मामा ने एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे थे, उस समय नितिन नबीन की मां गंभीर रूप से बीमार थीं और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उस दौरान नितिन सुबह दिल्ली से कोलकाता चले जाते थे और रात में वापस आकर मां के पास पहुंचते थे। इस तरह एक ओर वे पार्टी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे, तो दूसरी ओर बेटे का भी फर्ज पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे थे। यह उनके चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।
 
नितिन को मामी के हाथ का बना मटन पसंद
मामी डॉ. नीलम रानी ने बताया कि नितिन नबीन को उनके हाथ का बना मटन बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले नितिन बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह के साथ औरंगाबाद आए थे। पहले से सूचना नहीं होने के बावजूद उन्होंने मटन, चावल और रोटी बनाकर रखी थी। नितिन नबीन ने घर पहुंचते ही परिवार के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने कहा कि नितिन जब भी औरंगाबाद आते हैं, बाहर खाने के बजाय घर का बना खाना ही पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!

 
इस कारण मामी ने लगाई थी नितिन को डांट
नीतिन नवीन की मामी डॉ. नीलम रानी ने बताया कि एक बार विधायक बनने के बाद नितिन नबीन ने पटना से फोन कर कहा था कि मामी मेरे लिए मटन बनाकर रखिएगा। उन्होंने नितिन के लिए मटन बनाया, लेकिन किसी कारणवश नितिन नहीं आ सके। इसे लेकर उन्होंने नितिन को डांट भी लगाई। उन्होंने कहा कि नेता कहीं और होंगे, लेकिन इस घर में अभी भी वही नितिन हो।
 
नितिन को अलसी के लड्डू भी बेहद पसंद
मामी ने बताया कि नितिन को अलसी पाउडर के लड्डू बेहद पसंद हैं। हाल ही में पटना जाने की तैयारी में उन्होंने अलसी के लड्डू बनाए हैं, जो अब उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर और भी खास हो गए हैं। अब अलसी के इन लड्डूओं को वे शीघ्र ही पटना जाकर अपने हाथ से नितिन को खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि नितिन के भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा औरंगाबाद जिला खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्हें मिले इस नए दायित्व से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि औरंगाबाद का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed