फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: 2 bikes collided head-on in Aurangabad, 7 people including a teenager injured

Bihar News: औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, किशोर समेत सात लोग घायल

Mon, 19 Aug 2024 04:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से एक किशोर समेत सात लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bihar News: 2 bikes collided head-on in Aurangabad, 7 people including a teenager injured
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिसियप थानाक्षेत्र के बड़का गांव के पास की है। हादसे के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में ही चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान रिसियप थानाक्षेत्र के तेतरहट गांव निवासी नंदकिशोर यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, रिसियप थानाक्षेत्र के मधबन गांव निवासी संदीप सिंह और रोशन सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नंदकिशोर यादव बाइक से अजनियां-अंकोरहा से अपने घर लौट रहा था। वहीं, संदीप सिंह रोशन सिंह के साथ सुंदरगंज बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़का गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed