Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Minister in charge Ashok Chaudhary attacks opposition in Jehanabad news in hindi

Bihar: जहानाबाद में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा- विकास की रफ्तार से बौखलाया महागठबंधन

Thu, 21 Aug 2025 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 03:03 PM IST
सार

Bihar: बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि यह जनसभा बिहार के विकास और खुशहाली का नया अध्याय जोड़ेगी। विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ लोगों तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
Bihar: Minister in charge Ashok Chaudhary attacks opposition in Jehanabad news in hindi
प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और सिर्फ चुनाव आयोग का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है।

विज्ञापन

अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार है, जिसके कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में लगातार काम हो रहे हैं। यही देखकर विपक्ष परेशान है। महागठबंधन की "वोट अधिकार यात्रा" को उन्होंने नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल का चुनाव आयोग ने जवाब देकर स्पष्ट कर दिया है कि उनका आरोप निराधार है।

विज्ञापन

लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों से जुड़े नए बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। यदि किसी मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं, तो उन्हें 30 दिनों के भीतर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बिल का विरोध करना गलत मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एशिया कप हॉकी 2025: राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होगा मैच, 8 देशों की टीमें भिड़ेंगी; जानें पूरा कार्यक्रम

मोदी-नीतीश की विराट जनसभा की तैयारी

22 अगस्त को बोधगया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विराट जनसभा आयोजित होने जा रही है। इसी को लेकर जहानाबाद में एनडीए कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री व जहानाबाद प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अभिराम शर्मा, राज्य बीस सूत्री सदस्य चंदन सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस समेत एनडीए के सभी जिला अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि यह जनसभा बिहार के विकास और खुशहाली का नया अध्याय जोड़ेगी। विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ लोगों तक पहुंचाएं। पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने जनसभा को “बिहार के लोगों की सशक्त आवाज” बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की। राज्य बीस सूत्री सदस्य चंदन सिंह ने कहा कि यह आयोजन बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। बैठक में तय किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग जनसभा में शामिल हों और सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँचाई जाएँ। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed