फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Lok Sabha Result Jitan Ram Manjhi wins from Gaya defeats RJD Kumar Sarvjit by more than one lakh votes

Bihar Lok Sabha Result: गया से जीते जीतनराम मांझी, राजद के कुमार सर्वजीत को एक लाख से अधिक मतों से हराया

Tue, 04 Jun 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 04:15 PM IST
सार

Bihar Lok Sabha Results: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अब जीत-हार की तस्वीर सामने आने लगी हैं। बिहार की गया लोकसभा सीट पर आज सुबह से ही बढ़त बनाए हुए हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने करीब एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Result Jitan Ram Manjhi wins from Gaya defeats RJD Kumar Sarvjit by more than one lakh votes
जीतनराम मांझी जीते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हिंदुस्तानी एवं मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जीत हासिल कर ली है। 26 राउंड में हुई मतों की गिनती के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत से 102263 मतों से बढ़त हासिल कर ली। दूसरी ओर पोस्ट बैलेट की गिनती में भी पूर्व सीएम राजद प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। मतदान कर्मियों के द्वारा पोस्टल बैलट का एक बार फिर से मिलान किया जा रहा है। ताकि गिनती में कोई चुक न रह जाए और यह मात्र एक कोरम भर रह गया है। क्योंकि गया में लगभग 3000 पोस्टल बैलेट का ही प्रयोग किया गया था।

विज्ञापन


इस मतगणना की सबसे खास बात यह रही कि पहले राउंड से ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत से बढ़त बनाए रखी। जैसे ही नौवें राउंड में बोधगया विधानसभा की गिनती हुई और एनडीए प्रत्याशी को 22 हजार की बढ़त मिलने के बाद राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए। 
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर नोटा का कब्जा 
हालांकि, गया लोकसभा सीट पर परिणाम आने के बाद लोग तब चौंक गए। जब तीसरे स्थान पर नोटा रहा। मतदाताओं ने नोटा पर 17177 मत मिले। वहीं, गया लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के जीतने के बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी बार मिली जीत
गया लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी तीन बार अपना भाग्य आजमा चुके हैं। लेकिन तीनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा। पहली बार एनडीए गठबंधन से गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और एक लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की। मालूम हो कि 2024 गया लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed