फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Hariyana industrialist setup industry in bihar Nayab Singh Saini assures aurangabad bihar BJP leader

Bihar: हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, सीएम नायब सैनी ने दिया सहयोग का भरोसा

Thu, 16 Jul 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 05:05 PM IST
सार

बिहार भाजपा नेता संजय मेहता ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश पहुंचाया। इस दौरान बिहार में निवेश, उद्योग, सुशासन और पंचायती राज व्यवस्था पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Bihar: Hariyana industrialist setup industry in bihar Nayab Singh Saini assures  aurangabad bihar BJP leader
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में औद्योगिक निवेश बढ़ाने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा दिलाया है कि वह राज्य के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश के लिए प्रेरित करेंगे। यह आश्वासन बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व औरंगाबाद जिलाध्यक्ष संजय मेहता से मुलाकात के दौरान दिया गया। मुलाकात में बिहार में निवेश, उद्योग, सुशासन और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

सम्राट चौधरी का संदेश लेकर हरियाणा पहुंचे संजय मेहता

विज्ञापन

संजय मेहता ने बताया कि वह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैनी को अशोक स्तंभ भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में बिहार के विकास, निवेश, उद्योग, सुशासन और पंचायती राज व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के बदलते निवेश माहौल की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान संजय मेहता ने बिहार में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक और निवेश के माहौल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली, आधारभूत ढांचे और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत किया गया है। सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?


 

हरियाणा के उद्योगपतियों से बिहार आने की अपील

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों और उद्यमियों से बिहार में उद्योग लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो भी निवेशक बिहार में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग, आवश्यक सुविधाएं और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

'बिहार निवेश के लिए बेहतर राज्य बन रहा है'

उन्होंने कहा कि बिहार अब निवेश और औद्योगिक विस्तार के लिए बेहतर अवसरों वाला राज्य बनकर उभर रहा है। रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है।

नायब सैनी ने विकास कार्यों की सराहना की

नायब सिंह सैनी ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों और सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहितकारी योजनाओं और विकास की नीति के दम पर बिहार आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

उद्योगपतियों को प्रेरित करने का दिया भरोसा

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बिहार सरकार के विकास कार्यों और पंचायती राज व्यवस्था में किए गए सुधारों की भी सराहना की। वहीं संजय मेहता ने उम्मीद जताई कि हरियाणा के उद्योगपतियों का निवेश बिहार में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed