फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News : Khelo India Games khelo india 2025 Bipard Complex kho-kho shruti singh gaya bihar

Khelo India Games: सज चुका है खेल का मैदान, खो-खो खेल प्रतियोगिता में श्रुति सिंह बिहार से करेंगी प्रतिनिधित्व

Mon, 05 May 2025 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 11:28 AM IST
सार

Bihar : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बिपार्ड और आईआईएम बोधगया के खेल मैदान में खो-खो और गटका खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सभी खिलाड़ी मैदान में अपनी जलवा दिखा रहे है।

विज्ञापन
Bihar News : Khelo India Games khelo india 2025 Bipard Complex kho-kho shruti singh gaya bihar
खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में खेल का मैदान सज चुका है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए खेल मैदान में उतर गए हैं। खेल के मैदान में लोगों की उत्साह भी बढ़ गया है। बिहार में पहली बार गया समेत बिहार के अन्य जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Khelo India : भागलपुर में दोपहर बाद तीरंदाजी, चार जिलों में फुटबॉल से लेकर स्वीमिंग मुकाबले सुबह ही शुरू
विज्ञापन


आज इन राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
सोमवार को गया जिले के बिपार्ड परिसर में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले दौर में बालिका वर्ग में महाराष्ट्र बनाम पंजाब, कर्नाटक बनाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश बनाम उड़ीसा और महाराष्ट्र बनाम दिल्ली के बीच प्रतियोगिता हो रही है। वहीं बालक वर्ग में पंजाब बनाम बिहार, कर्नाटक बनाम आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश बनाम बिहार, उड़ीसा बनाम तमिलनाडु के बीच खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। वहीं आईआईएम बोधगया के खेल मैदान में गटका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी मैदान में अपनी-अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। खेल को देखने के लिए गया जिले के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया

गया की श्रुति भी करेगी प्रतिनिधित्व
गया के बिपार्ट में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के राष्ट्रीय स्तर के खो-खो प्रतिस्पर्धा में गया जिले की श्रुति सिंह बिहार से प्रतिनिधित्व करेगी। श्रुति सिंह गया के सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। वह क्लास 8 से ही खो खो खेल रही है। उसका कहना है की बचपन से इस खेल में अभी रुचि रही है। इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने का अभिलाषा है।

यह खबर भी पढ़ें -Khelo India Games : कबड्डी से शुरू हुआ युवा प्रतिभाओं का महासंगम, राजगीर बना खेल महाकुंभ का साक्षी

दो पालियों में होगा खेल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में साथ खेलों का आयोजन होगा। जिम खो-खो, यांगटा, तैराकी, योगासन, गटका, मलखंब और कलारीपयहू का आयोजन होगा। दो पाली में सुबह 8:00 से और शाम 5:00 से प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

 

खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed