फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Elections: The youth of Bihar need jobs, not reels Rahul Gandhi attacks PM Modi

Bihar Election: 'बिहार के युवाओं को रील नहीं रोजगार चाहिए, राहुल का PM मोदी पर हमला; वोट चोरी पर भी बोले

Tue, 04 Nov 2025 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Nov 2025 06:18 PM IST
सार

Bihar Politics: कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उन्होंने डेटा सस्ता कर दिया, ताकि हर युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक चला सके। लेकिन सच्चाई यह है कि जब आप रील बनाते हैं तो उसका फायदा अडानी-अंबानी को होता है, आपकी जेब में कुछ नहीं आता। युवाओं को रील नहीं, रोजगार चाहिए।

विज्ञापन
Bihar Elections: The youth of Bihar need jobs, not reels Rahul Gandhi attacks PM Modi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गया जी के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भिंडस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार ने बिहार पर राज किया, लेकिन बिहारियों को सिर्फ मजदूर का टैग देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि आज आप देश के किसी भी राज्य में चले जाइए, हर जगह पुल, सड़क और इमारतें बिहार के युवा बना रहे हैं। यह इसीलिए है क्योंकि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने मिलकर बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे गलत फैसलों ने छोटे उद्योगों को बर्बाद कर दिया, जिससे रोजगार खत्म हो गए। क्या बिहार का युवा मजदूरी करने के लिए पैदा हुआ है? क्या यही बिहार का सपना है? राहुल ने सवाल उठाया।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उन्होंने डेटा सस्ता कर दिया, ताकि हर युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक चला सके। लेकिन सच्चाई यह है कि जब आप रील बनाते हैं तो उसका फायदा अडानी-अंबानी को होता है, आपकी जेब में कुछ नहीं आता। युवाओं को रील नहीं, रोजगार चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि कभी बिहार शिक्षा का केंद्र था, जहां नालंदा विश्वविद्यालय जैसी विश्वविख्यात संस्था थी। महागठबंधन की सरकार आने पर हम नालंदा में दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी दोबारा बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी में भाजपा नेता जेपी नड्डा का सबसे लंबा रोड शो, विष्णुपद से आजाद पार्क तक उमड़ा जनसैलाब

उन्होंने कहा कि बिहार में आज शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत दयनीय है। छात्र बिना बिजली के पढ़ते हैं, माता-पिता लाखों रुपये ट्यूशन पर खर्च करते हैं और फिर भी परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाता है। इसका फायदा उन्हीं को होता है जिनकी पकड़ सत्ता और भ्रष्टाचार में है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के एम्स के बाहर हजारों लोग रात में सड़कों पर सोते हैं। उनमें से अधिकतर बिहार के हैं, क्योंकि बिहार में अस्पताल अब इलाज के लिए नहीं, मरने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार जाति-धर्म की नहीं, बल्कि गरीबों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की सरकार होगी। “यह सरकार हर वर्ग की आवाज बनेगी।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इन लोगों ने वोट चोरी नहीं की होती तो आज देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होती। बिहार में भी यही कोशिश की जा रही है, लेकिन बिहार का युवा बूथ-बूथ पर इसका मुकाबला करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत की धरती है। नफरत के बाजार में हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed