फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election: Lalu Yadav on CM Nitish Kumar's son Nishant, says government will be formed by Tejashwi Yadav

Bihar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर लालू यादव ने क्या कहा? बोले- लेकिन, सरकार तेजस्वी यादव की बनेगी

Sun, 02 Mar 2025 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Mar 2025 01:47 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राजद प्रमुख लालू यादव रविवार को जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत चंद्रिका प्रसाद को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर एक बयान दिया, जिसके बड़े मायने निकाले जा रहे।

विज्ञापन
Bihar Election: Lalu Yadav on CM Nitish Kumar's son Nishant, says government will be formed by Tejashwi Yadav
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को अपने करीबी सहयोगी रहे दिवंगत डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जहानाबाद जिले के मीरा बीघा टेंपल सिटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2025 में बिहार में सरकार बनने का दावा किया और कहा कि जनता का पूरा समर्थन राजद के साथ है।

विज्ञापन

 
लालू यादव के आगमन की सूचना मिलते ही जहानाबाद बॉर्डर पर राजद विधायक सुदय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों की भारी भीड़ ने राजद सुप्रीमो के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इसके बाद उनका काफिला टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा बीघा टेंपल सिटी गांव पहुंचा, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की।
विज्ञापन

 
चंद्रिका प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि, परिवार को दी सांत्वना
मीरा बीघा पहुंचकर लालू प्रसाद यादव ने दिवंगत चंद्रिका प्रसाद यादव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि चंद्रिका बाबू का योगदान समाज और जिले के विकास में अमूल्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
गौरतलब है कि दिवंगत चंद्रिका प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के कॉलेज के साथी रहे थे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी रहे और अपने जीवनकाल में समाज सेवा और जिले के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लालू यादव ने इस मौके पर कहा कि चंद्रिका बाबू का व्यक्तित्व प्रेरणादायक था और उन्होंने हमेशा गरीबों व वंचितों की आवाज उठाई।
 
‘2025 में बिहार में बनेगी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार
श्रद्धांजलि सभा के दौरान जब सी-वोटर सर्वे को लेकर लालू यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि 2025 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। लालू यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब एक नई सरकार चाहती है, जो उनके हितों की रक्षा कर सके। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद सरकार बनाएगी और बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी।

 
नीतीश के बेटे के राजनीति में आने पर लालू की प्रतिक्रिया
जब उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब में कहा कि हां, आ रहे हैं। हालांकि इस पर उन्होंने ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया।
 
चंद्रिका प्रसाद यादव के परिवार ने किया स्वागत
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिवंगत चंद्रिका प्रसाद यादव के सुपुत्र संजय यादव और चंद्र प्रकाश ने अपने पैतृक गांव में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed