फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Daughter-in-law died due to brutal beating as dowry demand was not met

Bihar: दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बहू को बेरहमी से पीटा, 10 दिन ICU में रहने के बाद मौत

Mon, 19 May 2025 05:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 05:05 PM IST
सार

Bihar: थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
Bihar: Daughter-in-law died due to brutal beating as dowry demand was not met
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के बाद जब परिजन उसे अस्पताल से घर ला रहे थे, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के भदवा बाजार के पास स्थित हरिहरगंज गांव की है। मृतका की पहचान हरिहरगंज निवासी सुजीत राम की 20 वर्षीय पत्नी दुर्गावती कुमारी के रूप में की गई है। मामले को लेकर मृतका के भाई रामनाथ राम, जो जम्होर थाना क्षेत्र के धनगाई गांव निवासी हैं, ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शादी में मिले थे उपहार, फिर भी ससुराल वालों ने मांगी मोटी रकम
प्राथमिकी में दर्ज विवरण के अनुसार, दुर्गावती की शादी 25 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार भदवा बाजार के पास हरिहरगंज गांव निवासी जनेश्वर राम के पुत्र सुजीत राम से की गई थी। शादी में दहेज स्वरूप मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान भी दिए गए थे। लेकिन कुछ ही समय बाद पति सुजीत राम ने 20 लाख रुपये नकद की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने दुर्गावती के साथ लगातार मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें: घर से जबरन उठाया और फिर दी हत्या, परिजनों का आरोप; शव रखकर लोगों ने काटा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर ICU में भर्ती
रामनाथ राम ने बताया कि बहन के साथ अत्याचार की सूचना मिलने पर वे हरिहरगंज पहुंचे, जहां दुर्गावती की हालत गंभीर थी। उन्होंने उसे तत्काल इलाज के लिए गया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह करीब 10 दिन तक आईसीयू में रही। डॉक्टरों द्वारा स्थिति में सुधार के बाद सोमवार को दुर्गावती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रामनाथ अपनी बहन को घर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पति सुजीत राम के अलावा भैसुर (बड़े देवर) उदित राम, देवर संजीत राम, गोतनी अंजलि कुमारी और एक अन्य रिश्तेदार अनिल राम को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम, जांच जारी
रफीगंज थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed