फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Youth shot dead in broad daylight in Nawada, incident creates panic in area

Bihar Crime: पास से कनपटी पर गोली मारकर फरार हुए बेखौफ बदमाश, युवक की मौत; दिनदहाड़े हुई वारदात से फैली दहशत

Fri, 13 Dec 2024 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Dec 2024 03:23 PM IST
सार

Bihar Increasing Crime: एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। एफएसएल टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। दो दिनों के भीतर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Crime: Youth shot dead in broad daylight in Nawada, incident creates panic in area
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले की है। जहां बदमाशों ने 21 वर्षीय सोनू कुमार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मृतक सोनू कुमार नगर थाना क्षेत्र के अतौआ गांव निवासी बीरेश सिंह का बेटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने सोनू को पास से कनपटी पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि सोनू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने घटना पर गहरा दुख और चिंता जताई है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने संदिग्धों से शुरू की पूछताछ
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और सदर एसडीपीओ हुलास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने भी अस्पताल जाकर जांच की प्रगति की समीक्षा की। एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। एफएसएल टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। दो दिनों के भीतर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते हौसले ने इलाके को असुरक्षित बना दिया है। स्थानीय निवासी बताया कि अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन असफल साबित हो रहा है। सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक सोनू के परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि सोनू मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह हत्या पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed