Bihar News: नवादा में अवैध देह व्यापार रैकेट का खुलासा, दो नाबालिग मुक्त और चार आरोपी गिरफ्तार; यह सामान बरामद
Nawada Crime: नवादा में पुलिस ने अवैध देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। छापामारी में आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद हुई, जबकि मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नवीनगर इलाके में अवैध देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में हलचल देखी गई।
गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष छापामारी टीम
सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 जनवरी 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीनगर स्थित श्रवण यादव के मकान में नाबालिग लड़कियों से अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष और महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई।
छापामारी में नाबालिगों की बरामदगी
छापामारी के दौरान मौके से चार पुरुषों और दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ में नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था और इसके बदले उन्हें कुछ पैसे दिए जाते थे। इसके बाद विधिवत तलाशी लेकर मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगद राशि जब्त की गई।
पूछताछ में अपराध स्वीकार
पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को महिला अभिरक्षा में सौंप दिया। वहीं गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को थाना लाकर सघन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अवैध देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। इसके बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों में रौशन कुमार उर्फ साहेब कुमार उर्फ लंगड़ा, गुलशन कुमार, तनु कुमार और प्रियांशु कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रोशन कुमार और गुलशन कुमार ग्राहकों को फंसाकर लाते थे, जबकि तनु कुमार और प्रियांशु कुमार को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
पढ़ें- Bihar: आश्रम घाट से बोरे में मिले शव की टैटू से पहचान, कुचला गया था महिला का चेहरा; पति पर लगा हत्या का आरोप
भारी मात्रा में सामग्री और नकदी बरामद
छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन एंड्रॉयड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, एक आधार कार्ड, सिम कार्ड, कंडोम के चार पैकेट, एक पत्ता दवा, दो डब्बा सिगरेट, एक डब्बा माचिस, एक पेटीएम स्कैनर मशीन, एक पेटीएम बॉक्स, 10,820 रुपये नकद और एक साउंड बॉक्स बरामद किया।
मुख्य सरगना की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना संजय सिंह है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.