{"_id":"664f21a9f1872dae7e048073","slug":"bihar-crime-married-woman-sacrificed-for-dowry-greedy-in-laws-for-want-of-four-wheeler-poisoned-to-death-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: चार पहिया गाड़ी की चाह में दहेज लोभी ससुराल वालों की बली चढ़ी विवाहिता, जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: चार पहिया गाड़ी की चाह में दहेज लोभी ससुराल वालों की बली चढ़ी विवाहिता, जहर देकर मार डाला
Thu, 23 May 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 04:30 PM IST
सार
दहेज के लोभी ससुराल वालों ने चार पहिया गाड़ी और सोने की चेन के लालच में विवाहिता को जहर देकर मार डाला। मामला जहानाबाद के मोसिमा सराय गांव का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फोर व्हीलर और सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। घटना घोसी थाना क्षेत्र के मोसिमा सराय गांव की है, जहां गया जिले के महाकार थाना क्षेत्र निवासी उमेश प्रसाद ने अपनी बेटी सुशीला कुमारी की शादी एक साल पहले मोसिमा सराय गांव निवासी अजय यादव के पुत्र कुंदन कुमार के साथ की थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले फोर व्हीलर एवं सोने की चेन की मांग करने लगे। इसके लिए कई बार विवाहिता के साथ मारपीट भी की गई लेकिन जब मांग पूरी नहीं हुई तो मृतक के पति देवरा एवं भैसुर ने मिलकर विवाहिता को बुधवार रात जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के भाई इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मैं जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि मेरी बहन की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। घोसी के थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि महिला के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन