फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Forest ranger attacked with stones while trying to stop illegal sand mining

Bihar Crime: अवैध बालू खनन रोकने गए वन रेंजर पर पथराव, सिर में लगी गंभीर चोट; इलाके में हड़कंप

Sun, 28 Dec 2025 04:15 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: मगध ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 04:15 PM IST
सार

Bihar: गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के भलुआ क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर माफियाओं ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में वे घायल हुए। पुलिस जांच और छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Forest ranger attacked with stones while trying to stop illegal sand mining
थाना बाराचट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अवैध बालू खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब वे कानून लागू कराने वाले अधिकारियों पर भी खुलेआम हमला कर रहे हैं। ताजा मामला गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के भलुआ इलाके से सामने आया है। जहां अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर पर जानलेवा हमला किया हुआ है। इस हमले के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भलुआ क्षेत्र में अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। यह घटना रविवार सुबह की है, जिसमें रेंजर अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; परिजनों का रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे गश्ती के दौरान रेंजर और उनकी टीम को बालू लदा एक ट्रैक्टर मिला। जब ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ की जा रही थी, तभी अचानक 25 से 30 लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक पत्थर रेंजर अरविंद कुमार के सिर में जा लगा, जिससे वे घायल हो गए। हमले के बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। रेंजर अरविंद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

इधर, इस मामले में बाराचट्टी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी पर बालू माफियाओं द्वारा हमले की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed