फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: An old woman drowning in a river was rescued alive from 1 kilometer away

Bihar: जाको राखे साइयां की कहावत हुई चरितार्थ, नदी में डूबती वृद्धा को 1 किलोमीटर दूर से जिंदा निकाला गया

Tue, 22 Jul 2025 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

Bihar: घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। डूबती महिला को देखते ही गांव के कई लोग उसकी तलाश में नदी में कूद पड़े और बहाव की दिशा में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद एक किलोमीटर दूर ओकरी के पास महिला को पानी में बहते देखा गया।

विज्ञापन
Bihar: An old woman drowning in a river was rescued alive from 1 kilometer away
बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत गाजीपुर गांव के पास फल्गु नदी में एक वृद्ध महिला के डूबने की घटना के बाद “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” की कहावत सच साबित होती नजर आई। शौच के लिए नदी किनारे गई महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। स्थानीय लोगों ने लगभग एक किलोमीटर दूर ओकरी के पास से महिला को गंभीर हालत में पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। डूबती महिला को देखते ही गांव के कई लोग उसकी तलाश में नदी में कूद पड़े और बहाव की दिशा में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद एक किलोमीटर दूर ओकरी के पास महिला को पानी में बहते देखा गया। तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोदनगंज ले जाया गया।

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत नाजुक जरूर है, लेकिन वह फिलहाल जीवित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बांका में सड़क हादसा: तेज रफ्तार गैस ट्रक की चपेट में आकर आशा कार्यकर्ता की मौत, पति घायल

जख्मी वृद्ध महिला की पहचान महिमा मठ गांव निवासी 65 वर्षीय समफूलवा देवी के रूप में हुई है। उनके पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि उनकी मां सुबह शौच के लिए नदी की ओर गई थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि कोई महिला नदी में गिर गई है और बहती जा रही है। फिर 8-10 लोग नदी में कूद पड़े और उसे खोजते हुए आगे बढ़े।

कमलेश ने बताया कि जब ओकरी के पास महिला को बहते देखा गया तो ग्रामीणों ने मिलकर उसे किसी तरह नदी से बाहर निकाला। स्थानीय चिकित्सा केंद्र से रेफर होने के बाद अब वह सदर अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से समफूलवा देवी की जान बचाई जा सकी, जिससे इलाके में राहत की सांस ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed