फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   aurangabad pathra children death after eating laddu mysterious case bihar news

Bihar News: लड्डू खाने के बाद सगे भाई-बहन की हालत बिगड़ी, रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Mon, 08 Dec 2025 07:46 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 07:46 PM IST
सार

औरंगाबाद जिले के पथरा गांव में लड्डू खाने के बाद सगे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिव्यांश (5) और आठ माह की अंशिका को रविवार शाम दिव्यांश को किसी द्वारा दिया गया लड्डू खाने के बाद उल्टियां होने लगीं और दोनों बेसुध हो गए।

विज्ञापन
aurangabad pathra children death after eating laddu mysterious case bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड स्थित खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव में लड्डू खाने के बाद सगे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान पथरा गांव निवासी रवि भारती के पुत्र दिव्यांश (5 वर्ष) और आठ माह की अंशिका के रूप में की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे दिव्यांश को किसी ने खाने के लिए लड्डू दिया। लड्डू खाते हुए वह घर पहुंचा और उसने अपनी आठ माह की बहन अंशिका को भी खिला दिया। इसके बाद दोनों बच्चे बेसुध हो गए। इसी दौरान दिव्यांश के दादा मथुरा सिंह खेत से घर लौटे और दोनों बच्चों को अचेत पड़ा देखकर तुरंत इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी क्लिनिक ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक बताई और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रेफरल के बाद एंबुलेंस से ले जाए जाने के दौरान ही दोनों मासूमों की मौत हो गई। मौत के बाद दादा रात में ही दोनों शवों को घर ले आए और सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी का इंतजार करने लगे। इसी बीच सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही खुदवां थाना पुलिस घर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोपहर में शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  'तेज प्रताप ने मेरे कपड़े फड़वाए और वीडियो बनवाया', पूर्व सहयोगी सौरभ ने लगाए लालू के बेटे पर आरोप

पोस्टमार्टम कराने पहुंचे दादा मथुरा सिंह ने बताया कि उनका बेटा रवि भारती जम्मू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और घर पर उनकी पत्नी, बहू और बच्चे रहते हैं। सोमवार को वे अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। घर लौटने पर दोनों बच्चे बेसुध मिले, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


मृत बच्चों की मां संयुक्ता देवी ने बताया कि दिव्यांश कहीं से लड्डू लेकर आया था। उसने पहले खुद खाया और फिर अपनी बहन को खिलाया। इसके बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं और हालत बिगड़ गई। संयुक्ता ने दावा किया कि किसी ने लड्डू में जहर मिलाकर बच्चों को दिया, जिससे उनकी मौत हुई है।

खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। दोनों मासूमों की मौत कैसे हुई, यह पूरी तरह रहस्यपूर्ण है और पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed