फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Headmaster of government school died after tractor overturns uncontrollably

Bihar News: ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 07 Feb 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की मौत हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को खुद हेडमास्टर ही चला रहे थे। इस हादसे के बाद हेडमास्टर के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Aurangabad News: Headmaster of government school died after tractor overturns uncontrollably
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में पौथू थाना क्षेत्र के बेल्हरिया गांव के पास एक चार पहिया वाहन को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बेल्हरिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा के रूप में की गई है। जितेंद्र कुमार शर्मा हसपुरा के कोईलवां मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह अपने घर से बांस बीघा के पास कृषि कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर खुद चलाकर जा रहे थे। उन्हें प्याज और आलू की खेती के लिए कुछ काम था। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना घटी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए दाउदनगर के अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed