{"_id":"67262f4f4418f817d50cf06c","slug":"aurangabad-news-disabled-woman-brutally-beaten-up-by-goons-calling-her-witch-fed-sewage-fir-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दिव्यांग महिला को दबंगों ने डायन कहकर बेरहमी से पीटा, खिलाया मैला; पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दिव्यांग महिला को दबंगों ने डायन कहकर बेरहमी से पीटा, खिलाया मैला; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sat, 02 Nov 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Nov 2024 07:25 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद से एक दिव्यांग महिला को डायन बताकर पीटने और उसे मैला खिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद में दबंगों ने एक दिव्यांग महिला को डायन करार देकर उससे गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने महिला को मैला पिलाने और बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटा भी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना रफीगंज थाना के बहादुरपुर की है। पीड़िता ललिता देवी गांव के ही महेंद्र चंद्रवंशी की पत्नी है। मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्राथमिकी में गांव की ही खुशबू कुमारी, दीपक कुमार यादव, श्रीराम यादव उर्फ तेतर यादव, शंभू यादव, महाराज यादव, किरण देवी और जीया देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि नामजद आरोपी पिछले छह महीने से मेरे साथ बराबर मारपीट करते आ रहे है। वे गाली देते हुए मुझे डायन कहते हैं। रात में मेरे घर में ढेला-पत्थर और गोबर फेंकते हैं। इसे लेकर ही आज विरोध जताने पर आरोपियों ने मुझे बाल पकड़ कर घसीटते हुए पटक दिया। बेरहमी से पिटाई की और मुंह में जबरन मैला पिला दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले को लेकर रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।