फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: After work on Stage-2 of NSTPS starts, production capacity will be 4380 MW

Bihar News: NSTPS जल्द बनेगा देश का गौरव, स्टेज-2 पर काम शुरू होने के बाद उत्पादन क्षमता होगी 4380 मेगावाट

Sat, 26 Oct 2024 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Oct 2024 07:11 PM IST
सार

Aurangabad News: एनएसटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि परियोजना के पूरा होते ही एनएसटीपीएस की कुल उत्पादन क्षमता 4380 मेगावाट हो जाएगी। इससे यह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पावर प्रोजेक्ट बन जाएगा।

विज्ञापन
Aurangabad News: After work on Stage-2 of NSTPS starts, production capacity will be 4380 MW
नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले स्थित नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनएसटीपीएस) को जल्द ही देश की बिजली उत्पादन में नई पहचान मिलने वाली है। यह परियोजना न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी। एनटीपीसी लिमिटेड की इस इकाई में स्टेज-2 के तहत 800-800 मेगावाट की तीन ताप विद्युत उत्पादन इकाइयों की स्थापना की योजना है, जिसके बाद कुल उत्पादन क्षमता 1980 मेगावाट से बढ़कर 4380 मेगावाट हो जाएगी। यह न केवल बिहार का पहला मेगा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट होगा, बल्कि पूरे देश के पावर प्लांटों में से एक प्रमुख पावर प्लांट के रूप में उभरेगा।

विज्ञापन

 
निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा काम
एनएसटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक और परियोजना प्रमुख चंदन कुमार सामंता ने जानकारी दी कि स्टेज-2 के निर्माण के लिए निविदा (टेंडर) प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। ग्लोबल टेंडर जारी किया जा चुका है और टेंडर फाइनल होते ही काम को तेजी से शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होते ही एनएसटीपीएस की कुल उत्पादन क्षमता 4380 मेगावाट हो जाएगी, जिससे यह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पावर प्रोजेक्ट बन जाएगा।
विज्ञापन

 
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
वर्तमान उत्पादन: स्टेज-1 में स्थापित 660 मेगावाट की तीन इकाइयों से कुल 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
स्टेज-2 की योजना: स्टेज-2 के तहत 800-800 मेगावाट की तीन नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिससे कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 4380 मेगावाट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण: पावर प्लांट को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) संयंत्र की स्थापना का काम चल रहा है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। एफजीडी संयंत्र की स्थापना के बाद यह प्लांट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त हो जाएगा।


 
उत्कृष्ट विद्युत उत्पादन प्रदर्शन
सामंता ने बताया कि एनएसटीपीएस ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,411 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। साथ ही इस दौरान प्लांट का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 82.86% रहा, जो परियोजना की संचालन क्षमता और उत्कृष्टता को दर्शाता है। यह प्लांट कोयला खदान के पास होने के कारण सस्ता बिजली उत्पादन कर रहा है, जिससे बिहार को काफी लाभ हो रहा है। एनएसटीपीएस की सस्ती बिजली का सबसे अधिक हिस्सा बिहार को मिल रहा है, जिससे राज्य को अन्य जगह से बिजली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
ग्रामीण विकास में एनटीपीसी का योगदान
एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आसपास के 40 से अधिक गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में एनटीपीसी द्वारा किए गए प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सामंता ने कहा कि एनटीपीसी इन गांवों को अपने परिवार की तरह देखता है और ग्रामीण विकास में अपना सक्रिय योगदान दे रहा है।
 
नबीनगर: देश की बिजली राजधानी बनने की ओर
नबीनगर को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में देश की बिजली राजधानी कहा जा रहा है, क्योंकि यहां पर दो बड़े पावर प्लांट स्थापित हैं। एनएसटीपीएस के अलावा, भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (BRBCL) की 1000 मेगावाट क्षमता वाली ताप विद्युत परियोजना भी यहां स्थित है। इसके अलावा 22 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की भी योजना बनाई गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नबीनगर की कुल उत्पादन क्षमता 5402 मेगावाट हो जाएगी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

 
नबीनगर से हो रहा 2980 मेगावाट बिजली उत्पादन
वर्तमान में नबीनगर से कुल 2980 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। एनएसटीपीएस की तीन इकाइयों से 1980 मेगावाट और बीआरबीसीएल की इकाई से 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। आने वाले समय में स्टेज-2 की इकाइयों के साथ-साथ सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के बाद, नबीनगर की बिजली उत्पादन क्षमता 5402 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।
 
प्रेसवार्ता के दौरान एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (ओ एंड एम) केडी यादव, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एके त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने परियोजना की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed