फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: 3 students going to take intermediate exam were run over by unknown vehicle, two people died

Accident Today: इंटर की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को अज्ञात वाहन ने रौंदा; दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Fri, 07 Feb 2025 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

Aurangabad News: मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से हादसे के दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की जान चली गई, लेकिन प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

विज्ञापन
Aurangabad News: 3 students going to take intermediate exam were run over by unknown vehicle, two people died
इंटर के छात्रों की मौत से परिजनों में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो इंटरमीडिएट छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

 
परीक्षा देने जा रहे थे छात्र
जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र औरंगाबाद से बाइक पर सवार होकर ओबरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी शंकरपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान औरंगाबाद के फेसर निवासी राहुल कुमार (18) पिता सुनील यादव और कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी हिमांशु कुमार (18) पिता अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी मौसम कुमार (16) पिता सुशील सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शादी की खुशियों के बीच मातम में बदला माहौल
इस दर्दनाक हादसे ने दोनों मृतक छात्रों के परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। हिमांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसके अलावा उसकी सिर्फ एक छोटी बहन है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और घर में मातम पसर गया। वहीं, राहुल के परिवार में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को छेंका की रस्म होनी थी, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि हमारे बच्चे तो परीक्षा देने निकले थे, हमें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।
 
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 
‘दोषी वाहन चालक को मिले कड़ी सजा’
मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से हादसे के दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की जान चली गई, लेकिन प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed