फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: 3 bike riders were crushed by unknown vehicle, one died, two are in critical condition

Bihar News: बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला; एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 21 Dec 2024 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Dec 2024 06:17 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में बाइक सवार तीन युवकों को एक वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Aurangabad News: 3 bike riders were crushed by unknown vehicle, one died, two are in critical condition
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के नरची के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 
हादसे में एक की मौत, दो घायल
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। इस हादसे में बाइक सवार औरंगाबाद प्रखंड के जम्होर निवासी उदय मेहता के बेटे ज्योति प्रकाश (25) की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायल युवकों की पहचान जम्होर के विपुल कुमार और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस ने तीनों युवकों को देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान ज्योति प्रकाश की मौत हो गई, जबकि विपुल कुमार और अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शोक में डूबा परिवार
हादसे के बाद मृतक युवक के परिवार में गम का माहौल है। परिवार वाले अपने बेटे की असामयिक मृत्यु से गहरे सदमे में हैं। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, देव थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में जुटी हुई है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed