{"_id":"66c34f0a8cb5d8b3420c725e","slug":"aurangabad-inter-district-vehicle-theft-gang-used-to-sell-vehicles-by-changing-number-plates-3-arrested-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: नंबरप्लेट बदल वाहनों को बेच देता था अंतरजिला वाहन चोर गिरोह; सरगना समेत तीन गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: नंबरप्लेट बदल वाहनों को बेच देता था अंतरजिला वाहन चोर गिरोह; सरगना समेत तीन गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
Mon, 19 Aug 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:26 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद में पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है, जबकि अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद पुलिस ने एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सरगना समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने पचास से अधिक दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों को चोरी करने के बाद नंबर बदलकर और कूट रचित कर अवैध कारोबार करने वालों को बेचा है। फिलहाल पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 अमित कुमार ने बताया कि मदनपुर पुलिस एनएच-19 पर खिरियावां मोड़ के पास कुछ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को संदेह के आधार पर रोका गया। उससे उसकी टीवीएस अपाची बाइक की कागजात मांगे गए, जिसे वह दिखा नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने पर उसने अपना परिचय सलैया थानाक्षेत्र के रूनिया निवासी भरत राम के बेटे रितेश कुमार (20) के रूप में दिया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक नरारी कला थानाक्षेत्र के तेंदुआ निवासी वीरन यादव के बेटे रंजय कुमार से खरीदी है। वाहन के कागज उसी के पास हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने तेंदुआ पहुंचकर रंजय कुमार से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। यह बाइक उसने रितेश को नरारी कला थानाक्षेत्र के महुअरी निवासी गौतम कुमार, रवींद्र कुमार, नीतीश कुमार और माली थाना के जसोईयां निवासी ओमप्रकाश कुमार उर्फ भूरा से 13 हजार पांच सौ रुपये में दिलवाई थी। इसके एवज में उसे डेढ़ हजार रुपये का कमीशन भी मिला था। उसने यह भी बताया कि ये चारों चोरी की बाइक का नंबरप्लेट बदल देते हैं और अवैध व्यापार में उपयोग करने वालों को बेच देते हैं। स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने रितेश कुमार और रंजय कुमार की निशानदेही पर चोरी की एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक को विधिवत जब्त किया। फिर दोनों की निशानदेही पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्त रहे अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के संभावित ठिकानों और अड्डों पर पुलिस ने लगातार छापामारी की। छापामारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से पहले गिरोह के सरगना नरारी कला थाना के तेंदुआ निवासी रवींद्र कुमार (25) को पहले विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112, 317(5), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मदनपुर थाना कांड सं-321/24 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सदस्यों में सलैया थाना के रूनिया निवासी रितेश कुमार (20), नरारी कला थाना के तेंदुआ निवासी रंजय कुमार और रवींद्र कुमार (25) शामिल हैं। वहीं, गिरोह के फरार सदस्यों में नरारी कला थाना के तेंदुआ निवासी गौतम कुमार, महुअरी निवासी नीतीश कुमार और माली थाना के जसोईयां निवासी ओमप्रकाश कुमार उर्फ भूरा शामिल हैं। पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने गिरोह की निशानदेही पर टीवीएस अपाची (नंबरप्लेट बदली और कूटरचित की हुई) और हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (नंबरप्लेट बदली और कूटरचित की हुई) बरामद की है। वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पुअनि अनूप कुमार सिंह, सिपाही लेखू कुमार, महिला सिपाही नीलम कुमारी, गृहरक्षक गणेश यादव, गृहरक्षक श्याम बहादुर कुमार और जिला आसूचना ईकाई औरंगाबाद की टीम के सदस्य शामिल रहे।