फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: A consignment of codex wire used in carbine-IED blasts found in anti-Naxal operation

Bihar: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, कारबाईन-IED ब्लास्ट में इस्तेमाल की जाने वाली कोडेक्स वायर बरामद

Sun, 22 Dec 2024 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 09:19 PM IST
सार

Aurangabad News: एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी और सर्च अभियान जारी हैं। पुलिस और केंद्रीय बलों की कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है।

विज्ञापन
Aurangabad: A consignment of codex wire used in carbine-IED blasts found in anti-Naxal operation
सुरक्षाबलों की कार्रवाई में बरामद कारबाईन और कोडेक्स वायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार रंग ला रही है। गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल समस्या समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय किए जाने के बाद, बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली। मदनपुर थाना क्षेत्र में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने देसी कारबाईन, एक खाली मैगजीन और 90 मीटर कोडेक्स वायर बरामद किया।

विज्ञापन

 
संयुक्त अभियान में मिली सफलता
मदनपुर में प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई थी। सीआरपीएफ की कोबरा-205 बटालियन के सहायक समादेष्टा सुभाष यादव और अपर पुलिस अधीक्षक अभियान दिवेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और कोबरा की टीम ने छकरबंधा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


सहया और अंजनवा पहाड़ के बीच एक छोटी पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इनमें एक देसी कारबाईन, एक खाली मैगजीन और आईईडी ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाली कोडेक्स वायर की खेप शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछले अभियानों में भी मिली बड़ी कामयाबी
पुलिस और सुरक्षा बलों की यह हालिया सफलता पिछले अभियानों की कड़ी में तीसरी बड़ी कामयाबी है। कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने एक कारबाईन, कारतूसों का जखीरा और आधा दर्जन अत्यधिक शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद किए थे। सभी आईईडी को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया।

 
नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी और सर्च अभियान जारी हैं। पुलिस और केंद्रीय बलों की कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। सर्च ऑपरेशन तब तक चलता रहेगा जब तक नक्सलियों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed