फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Araria bridge collapses: Jehanabad MP Surendra Prasad targets Bihar govt, corruption in Nitish govt

Bridge Collapse: जहानाबाद सांसद बोले- नीतीश सरकार में जब तक गलत लोग बैठे हैं, तब तक पुल बनकर गिरता रहेगा

Wed, 19 Jun 2024 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jun 2024 05:58 PM IST
सार

Araria bridge collapses: जहानाबाद सांसद ने कहा कि बिहार की सरकार लूट-खसोट की सरकार बनी हुई है। इस सरकार में जब तक गलत विचार वाले लोग और अधिकारी रहेंगे। तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है। वहीं, उन्होंने पटना से गया पहुंचे गंगाजल प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Araria bridge collapses: Jehanabad MP Surendra Prasad targets Bihar govt, corruption in Nitish govt
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद के नव निर्वाचित सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अररिया में धराशाई हुए नवनिर्मित पुल के लिए पूर्ण रूप से बिहार की नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार में गलत लोग बैठे रहेंगे, तब तक पुल गिरता रहेगा और बनता रहेगा। आज हालात यह है कि टेंडर मैनेज के नाम पर लूट हो रही है। कई पदाधिकारी टेंडर लूट में शामिल हो रहे हैं। अब जब टेंडर में लूट होगी तो सही ढंग से पुल का निर्माण या अन्य विकास कार्य नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार की सरकार लूट-खसोट की सरकार बनी हुई है। इस सरकार में जब तक गलत विचार वाले लोग और अधिकारी रहेंगे। तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है। वहीं, उन्होंने पटना से गया पहुंचे गंगाजल प्रोजेक्ट पर भी सवालिया निशान खड़ा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगाजल जो पटना से राजगीर होकर गया पहुंचाया गया है। आज उसकी हालत क्या है? इसके टेंडर की भी जांच होनी चाहिए। इस प्रोजेक्ट में शामिल लोगों को राज्यसभा का सांसद बना दिया जा रहा है। आज गया में गंगाजल की स्थिति बहुत खराब है। दरअसल, नवनिर्वाचित सांसद डीएम आवास के पास एक निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed