Gaya News: फल्गु नदी में नहाने गया 11 वर्षीय बच्चा डूबा, चश्मदीदों ने दी पुलिस को सूचना; तलाश में जुटे गोताखोर
Gaya News: बिहार के गया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फल्गु नदी में नहाने गया 11 वर्षीय बच्चा अचानक डूब गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से बच्चे को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फल्गु नदी में नहाने गया 11 वर्षीय बच्चा डूब गया। बताया जा रहा है कि गांव में दोस्तों के साथ खेलने के दौरान पास के फल्गु नदी में स्नान करने चला गया था। बच्चे की नदी में डूबने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह मामला मंगलवार की दोपहर की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकरा गांव के रहने वाले मनोज चौधरी के 11 वर्षीय गोलू फल्गु नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। चश्मदीदों ने बुनियादगंज थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने नदी से बच्चे को ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने बच्चे को ढूंढने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल सका है। वहीं जब गांव के लोगों और परिजनों को पता चला तो, गांव वाले भी नदी में बच्चे को ढूंढने का प्रयास करने लगे।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक गांव के समीप स्थित फल्गु नदी स्नान करने चला गया। स्नान के दौरान अवैध बालू माफियाओं द्वारा नदी से बालू उठाव के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्नान के दौरान बच्चा उस गड्ढे में चला गया। उसके बाद से बच्चे का कुछ पता नहीं चल रहा है। वहीं बच्चे की फल्गु नदी में डूबने की खबर के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।