फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya junction rishikesh doon express 45 live turtles recovered wildlife smuggling rpf grp

बिहार: गयाजी जंक्शन पर लावारिस बैग का खुला राज, ट्रेन से 45 जिंदा कछुए बरामद; तस्करी के एंगल से जांच

Wed, 16 Sep 2026 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

गया जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस की संयुक्त जांच के दौरान ऋषिकेश-दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 45 जीवित कछुए बरामद किए गए। कछुए दो झोलों और एक पिट्ठू बैग में रखे थे, जो लावारिस हालत में मिले।

विज्ञापन
gaya junction rishikesh doon express 45 live turtles recovered wildlife smuggling rpf grp
गयाजी जंक्शन पर ट्रेन से 45 जीवित कछुए बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस की संयुक्त जांच के दौरान ऋषिकेश-दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 45 जीवित कछुए बरामद किए गए। कछुए दो झोलों और एक पिट्ठू बैग में रखे हुए थे। सभी बैग लावारिस हालत में मिले। बरामद किए गए सभी कछुओं को सुरक्षित वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। मामले में वन्यजीव तस्करी के एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

लावारिस बैग में मिले कछुए

हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन संख्या 13010 ऋषिकेश-दून एक्सप्रेस मंगलवार रात अपने निर्धारित समय पर गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ निरीक्षक, सीपीडीएस टीम और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान स्लीपर कोच एस-8 के बाथरूम के बाहर दो झोले और एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। सुरक्षा टीम ने जब इन बैगों की तलाशी ली तो उनके अंदर जीवित कछुए मिले।

विज्ञापन

45 जीवित कछुए मिलने से मची हलचल

बैगों की जांच में कुल 45 जीवित कछुए बरामद हुए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कछुए मिलने के बाद सुरक्षा टीम के अधिकारियों में भी हलचल मच गई। टीम ने सभी कछुओं को सावधानी से अपने कब्जे में लिया और उन्हें सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग को सौंपे गए सभी कछुए

मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी और वनरक्षी आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी 45 जीवित कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।


वन विभाग अब बरामद कछुओं की प्रजाति की पहचान करने के साथ उनके संरक्षण और आगे की कार्रवाई में जुटा है।

तस्करी के एंगल से जांच में जुटी एजेंसियां

प्रारंभिक जांच में लावारिस बैगों के मालिक का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कछुओं को वन्यजीव तस्करी के उद्देश्य से ट्रेन के जरिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरपीएफ और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये बैग किस यात्री के थे, कछुओं को कहां से लाया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed