फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya wazirganj lightning strike children making reel viral video bihar

Bihar : तुलसी चौड़ा ने बचाई जान, रील बनाते समय बच्चों पर गिरते वज्रपात को अपने ऊपर लिया; बिहार में घटना

Mon, 24 Aug 2026 12:17 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

गया के वजीरगंज बाजार में बारिश के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे तीन बच्चे उस समय बाल-बाल बच गए, जब अचानक घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। जदयू नेता रंजीत कुमार पांडे के घर की छत पर प्रिंस, प्रतीक कुमार और तेजस वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन
gaya wazirganj lightning strike children making reel viral video bihar
रील बनाते तीन बच्चों के सामने गिरी आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले के वजीरगंज बाजार में रविवार को बारिश के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे तीन बच्चे उस समय बाल-बाल बच गए, जब अचानक घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने की पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान तेज धमाका हुआ और छत पर चिंगारियां व धुआं फैल गया। गनीमत रही कि तीनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन

रील रिकॉर्ड कर रहे थे बच्चे, तभी गिरी बिजली

बताया गया कि वजीरगंज बाजार स्थित जदयू नेता रंजीत कुमार पांडे के घर की छत पर उनका पुत्र प्रिंस, प्रतीक कुमार और तेजस बारिश के बीच रील बना रहे थे। दो बच्चे कैमरे के सामने वीडियो शूट कर रहे थे, जबकि तीसरा बच्चा मोबाइल से पूरी रिकॉर्डिंग कर रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे घर की छत पर आ गिरी। बिजली गिरते ही वहां मौजूद बच्चे घबरा गए और तुरंत छत से नीचे भाग गए।

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

मोबाइल से बनाई जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग में आकाशीय बिजली गिरने का पूरा मंजर दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली गिरते ही तेज धमाका होता है और छत पर चारों ओर चिंगारियां और धुआं फैल जाता है। अचानक हुए वज्रपात से बच्चे बुरी तरह डर गए और अपनी जान बचाने के लिए तुरंत नीचे की ओर भागे। कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बची तीनों बच्चों की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना में किसी भी बच्चे को शारीरिक चोट नहीं आई। हालांकि, तेज धमाके से सभी बच्चे काफी सहम गए। बच्चों के सुरक्षित बचने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने भी राहत की सांस ली। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए।

हनुमान ध्वज और पूजा स्थल क्षतिग्रस्त

वज्रपात के कारण घर की छत पर स्थापित भगवान हनुमान का ध्वज और पूजा स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। आकाशीय बिजली गिरने के निशान भी छत पर साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जदयू नेता ने बताई पूरी घटना

जदयू नेता रंजीत कुमार पांडे ने बताया कि बारिश के दौरान उनका पुत्र प्रिंस, प्रतीक कुमार और तेजस सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक आसमान से वज्रपात सीधे घर की छत पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने की घटना के बावजूद सौभाग्य से तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed