फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Junction TTE harasses passengers for recovery even if they have ticket, video of recovery going viral

Bihar: टिकट रहने पर भी वसूली के लिए यात्रियों को प्रताड़ित करता है यह टीटीई, गंदी बात के विरोध पर देता है धमकी

Thu, 16 Nov 2023 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Nov 2023 03:54 PM IST
सार

गया जंक्शन पर एक टीटीई एक यात्री को न केवल प्रताड़ित करता दिखा बल्कि बेहद ही अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल करता दिखा। इतना ही नहीं यात्री ने विरोध किया था उसे कई धमकियां भी दी। 

विज्ञापन
Gaya Junction TTE harasses passengers for recovery even if they have ticket, video of recovery going viral
आरोपी टीटीई विपुल कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस शख्स को गौर से देखें। यदि आप में से कोई भी गया जंक्शन पर किसी काम से आए होंगे तो ये चेहरा आपको दिखा होगा। यदि नहीं भी देखें हैं तो इसे पहचान लें। यह शख्स आपको गया जंक्शन के बीआईसी कार्यालय में या फिर ट्रेन आने पर टिकट जांच करने वाले लोगों की भीड़ में दिखाई दे देगा। (हो सकता है वीडियो वायरल होने के बाद दिखाई नहीं दे)। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि इस शख्स हाथ में एक कागज जो दिखाई दे रहा है। उसके बारे में शायद आप सभी जानते होंगे। नहीं भी जानते हैं तो आप कभी रेल यात्रा में निकले होंगे तो टीटीई के हाथ में यह कागज देखा होगा। इस कागज़ को रिज़र्वेशन चार्ट कहा जाता है।

विज्ञापन


इस शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इसमें यह टीटीई एक यात्री को न केवल प्रताड़ित करता दिखा बल्कि बेहद ही अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल करता दिखा। इतना ही नहीं यात्री ने विरोध किया था उसे कई धमकियां भी दी। उसकी पत्नी को लेकर भी अपशब्द कहा। गया जंक्शन के टीटीई और टीसी के कार्य करने वाले कार्यालय से वायरल हुए वीडियों में एक नहीं कई और लोग हैं जो इस यात्री को अपमानजनक भाषा से केवल प्रताड़ित ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इन्हें भद्दी भद्दी गालियां भी देते सुनाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जबरन वसूली के लिए सारे हथकंडे का इस्तेमाल करता रहा टीटीई
13 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे के आसपास की घटना बताई गई है। जिस रेलयात्री को भला बुरा कहा जा रहा है वो साफ कह रहा है कि जब उसके पास यात्रा के पर्याप्त टिकट है। लेकिन, इस बीआईसी के कक्ष में बैठा यह शख्स साफ तौर पर कहता है कि तुम्हें एसी कोच का पेनाल्टी देना होगा क्योंकि हम कुछ भी कर सकते हैं। बेचारा यात्री अपनी फरियाद सुनाते हुए कह रहा है कि उसने एसी में सफर नहीं किया है तो सामने वाला शख्स जबरन वसूली के लिए सारे हथकंडे का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो में पीड़ित यात्री कौन है और कहां का रहनेवाला है, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आरोपी टीटीई की पहचान गया जंक्शन पर तैनात टीटीई विपुल कुमार सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा तो फौरन कर दिया निलंबित
हालांकि वायरल वीडियो गया जंक्शन और डीडीयू मंडल के संबंधित विभाग तक भी पहुंच चुका है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों तक भी चली गई है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने आरोपी टीटीई विपुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं रेल पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed