फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gas tanker crushed two bike riders in Nalanda, one youth died, the other saved his life by jumping

Bihar: नालंदा में बाइक का हैंडल आइसक्रीम के ठेले में फंसने से सड़क पर गिरे दो युवक, टैंकर ने कुचला, एक की मौत

Fri, 14 Apr 2023 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Apr 2023 05:45 PM IST
सार

नालंदा में पावापुरी ओपी क्षेत्र के एनएच 20 पर पोखरपुर गांव के पास गुरुवार की शाम गैस टैंकर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी ने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देर शाम बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Gas tanker crushed two bike riders in Nalanda, one youth died, the other saved his life by jumping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में पोखरपुर गांव के पास गुरुवार की शाम गैस टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार मौत हो गई। वहीं, उसका साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस देर शाम शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची। यह घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के एनएच 20 पर घटी। मृतक की पहचान बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के हबीबपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र रविदास के बेटे विनोद कुमार (40) के रूप में की गई है। हादसे में खासगंज मोहल्ला निवासी राहुल कुमार बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन



घटना के बाद शोक में डूबे परिजन

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक घरों में पेंटिंग का काम करते थे। वह पेंटिंग का सामान पहुंचाने पावापुरी जा रहे थे। तभी पोखरपुर गांव के पास आइसक्रीम के ठेले में मोटरसाइकिल का हैंडिल फंस गया। इस वजह से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने विनोद को कुचल दिया। राहुल ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर को जब्त कर लिया गया है। वहीं, घटना के बाद चालक फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed