फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ganga vilas cruise: Preparations stuck at Simariya Ghat of Begusarai in Bihar cruise moved towards Munger

Ganga vilas cruise: बिहार में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर धरी रह गई तैयारी, बिना रुके मुंगेर की ओर बढ़ गया

Wed, 18 Jan 2023 12:32 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 18 Jan 2023 12:32 PM IST
सार

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक सैलानियों को घुमाने निकला गंगा विलास क्रूज बुधवार सुबह बिहार में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर बिना रुके ही आगे बढ़ गया। पूरी तैयारियों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों के साथ सैकड़ों लोग खड़े देखते रह गए और क्रूज मुंगेर की ओर आगे बढ़ गया।

विज्ञापन
Ganga vilas cruise: Preparations stuck at Simariya Ghat of Begusarai in Bihar cruise moved towards Munger
बेगूसराय के सिमरिया में क्रूज के रुकने का इंतजार ही करते रह गए सुरक्षा में लगे जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक सैलानियों को घुमाने निकला गंगा विलास क्रूज बुधवार सुबह बिहार में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर बिना रुके ही आगे बढ़ गया। पूरी तैयारियों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों के साथ सैकड़ों मीडियाकर्मी यहां खड़े देखते रह गए और क्रूज मुंगेर की ओर आगे बढ़ गया। माना जा रहा था कि बक्सर, पटना की तरह यहां भी तट तक क्रूज नहीं पहुंचेगा, लेकिन क्रूज दूर से ही निकल गया।

विज्ञापन


सिमरिया रुकता तो 20 मिनट की दूरी पर था दिनकर का गांव
बताए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब गंगा बिलास क्रूज को एक घंटे के लिए विदेशी सैलानियों को लेकर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर रुकना था। यहां उतरने के बाद सैलानी सिमरिया के आसपास की ऐतिहासिक जगहों को देखते। सिमरिया घाट से 20 मिनट की दूरी पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का गांव-घर भी है। तय कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में लोग क्रूज और विदेशी सैलानियों को देखने के लिए गंगा घाट पर मौजूद थे। लेकिन, लोगों के मन में उस वक्त मायूसी छा गई जब क्रूज देखते ही देखते सिमरिया गंगा घाट किनारे आए बगैर आगे निकल गया। 
विज्ञापन



 

Ganga vilas cruise: Preparations stuck at Simariya Ghat of Begusarai in Bihar cruise moved towards Munger
लोग क्रूज को सिमरिया पुल के पास से गुजरते देखते रहे। - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर लोगों ने लगाया आरोप
क्रूज के बिना रुके निकलने के बाद सिमरिया घाट पर रहे राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने इसके लिए बिहार सरकार पर आरोप लगाया। राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार बेगूसराय और सिमरिया का विकास नहीं चाहती, इसलिए पर्यटन स्थल के रूप में उसके विकास को लेकर उदासीनता बरती गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि बेगूसराय के साथ छल किया गया है। बेगूसराय की छवि सुधारने के लिए ऐसे अवसर आते हैं तो जिला प्रशासन को ज्यादा सक्रिय होकर क्रूज परिचालन-प्रबंधन से संपर्क रखना चाहिए था। जिला प्रशासन की जानकारी के बगैर क्रूज आगे बढ़ गया।

कल तैयारी देखने आए थे, आज स्वागत के लिए नहीं थे डीएम
बेगूसराय के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मंगलवार को सिमरिया में तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि विदेशी सैलानियों का विधि-विधान से स्वागत किया जाएगा और यहां एक घंटे के कार्यक्रम में सैलानी पारंपरिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। बुधवार को डीएम खुद भी सिमरिया नहीं पहुंचे। एडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए थे। क्रूज के नहीं रुकने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी बिना कुछ बोले निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed