फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Friend shot jokingly in Madhepura, seriously injured youth admitted to Sadar Hospital

Bihar: मधेपुरा में दोस्त ने मजाक में मारी गोली, गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Sat, 08 Apr 2023 07:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Apr 2023 07:23 PM IST
सार

मधेपुरा के पुरैनी बाजार के रहने वाले घायल युवक आकाश कुमार ने बताया कि हम पांच दोस्त घूमने जा रहे थे। उसी दौरान अचानक अंकित कुमार ने मजाक-मजाक में गोली चला दी, जो मेरे हाथ में लगी और कारण खून बहने लगा। मुझे छोड़कर अंकित कुमार मौके से फरार हो गया। तब मुझे अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Friend shot jokingly in Madhepura, seriously injured youth admitted to Sadar Hospital
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा सदर थाना के वार्ड संख्या 10 में दोस्त ने मजाक मजाक में दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और घायल युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुरैनी बाजार के रहने वाले घायल युवक आकाश कुमार ने बताया कि हम पांच दोस्त एक साथ घूमने जा रहे थे। उसी दौरान अचानक अंकित कुमार ने मजाक-मजाक में गोली चला दी, जो मेरे हाथ में लगी और कारण खून बहने लगा। मुझे छोड़कर अंकित कुमार मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। तब आनन-फानन में मुझे अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। बहरहाल घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तत्काल संबंधित थानेदार को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed