फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fraud with 200 account holders in name of providing benefits of central and state govt schemes in Nalanda

Bihar News: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी; 200 खाता धारकों के लाखों रुपये उड़ाए

Mon, 31 Jul 2023 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Jul 2023 08:04 PM IST
सार

Fraud News: नालंदा में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर दो सौ खाता धारकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि खाता धारकों से पूरी जानकारी मांगी गई है। धोखाधड़ी के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
Fraud with 200 account holders in name of providing benefits of central and state govt schemes in Nalanda
बैंक के बाहर खड़े धोखाधड़ी के शिकार हुए खाता धारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में खाता धारकों के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सोमवार को सामने आया है। मामला हिलसा प्रखंड के कई गांवों से जुड़ी हुई है। सबसे ज्यादा हिलसा प्रखंड के इंदौत गांव के बैंक धारकों के साथ धोखाधड़ी की गई है। आरोप सीएससी संचालक मुकेश कुमार पर लग रहा है। वह इंदौत में ही सीएससी सेंटर चलाता है। वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी मुकेश कुमार फरार हो गया। जैसे-जैसे लोगों को ठगी का अहसास हुआ, वैसे-वैसे लोग अपनी बैंक पासबुक लेकर खाता अपडेट कराने पहुंच गए।

विज्ञापन


सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया झांसा
कुर्मियां बीघा गांव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि सीएससी संचालक मुकेश कुमार ने जुलाई महीने के पहले सप्ताह गांव आकर उन लोगों से कहा कि वे लोग अपने खाते का केवाईसी करवा लें। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके बाद वे लोग 13 जुलाई को उसके सीएससी सेंटर पर पहुंचे और उन लोगों से अंगूठे का निशान ले लिया गया। अजीत कुमार ने बताया कि 29 जुलाई की शाम को जब मोबाइल देखा तो पता चला कि 10 हजार रुपये खाते से निकल गए। फिर 30 जुलाई की सुबह भी उनके खाते से 10 हजार निकल गए। इसके बाद सोमवार को बैंक पहुंचे, तब पता चला कि तीन किस्तों में उनके खाते से पैसे निकल चुके हैं।
विज्ञापन


ठगों ने मोहर्रम और रविवार का उठाया फायदा
सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के शिकार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक हुए हैं। साइबर ठग ने मुहर्रम की छुट्टी और रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए करीब 200 बैंक धारकों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की निकासी कर ली है। किसी के खाते से 20 हजार किसी के खाते से 30 हजार किसी के खाते 35,000 निकाल लिए। जैसे-जैसे लोगों को ठगी का एहसास हुआ वैसे-वैसे लोग अपने खातों की पासबुक अपडेट कराने अपने संबंधित बैंक पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि खाता धारकों से पूरी जानकारी मांगी गई है। धोखाधड़ी के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed