{"_id":"628fb94626ea313ec9581e1f","slug":"four-people-died-due-to-drinking-spurious-liquor-in-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, जिले में अब तक 21 लोगों की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, जिले में अब तक 21 लोगों की जा चुकी है जान
Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ जिले में मरने वालों की संख्या 21 तक जा पहुंची है।
विज्ञापन
शराब, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में से तीन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन एक शव को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही जला दिए।
विज्ञापन
औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने की वजह से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। मृतकों की पहचान नोनियाडीह के रहने वाले सुभाष भुईयां, बेरी टोला भुईयां बिगहा के रहने वाले श्यामजी रविदास, बेरी टोला चौधरी बिगहा निवासी नन्हक चौधरी और खिरियावां के अशोक पासवान के रूप में हुई है। इनमें से नन्हक चौधरी के परिजनों ने उसके शव को बिना पोस्टमार्टम के ही जला दिया।
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी बावजूद यहां लोग शराब पी रहे हैं। जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी के साथ पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की और भट्टियां नष्ट की।
विज्ञापन