फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   four JDU mla left the party and joined the BJP

नीतीश के चार विधायक भाजपा के पाले में आए

Wed, 19 Aug 2015 06:42 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
four JDU mla left the party and joined the BJP

बिहार चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ जेडीयू को जोरदार झटका दे दिया है। जेडीयू के चार विधायकों ने नीतीश का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। चारों विधायकों ने नीतीश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन


चारों विधायकों ने केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप रूढ़ी और अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं के समक्ष पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इन सबसे बेखबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को केजरीवाल के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन


जिन चार विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है उनमें सुरेश चंचल, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, राजेश्वर राज और पूर्व मंत्री दिनेश प्रसाद शामिल हैं।

नीतीश पर जड़े संगीन आरोप

four JDU mla left the party and joined the BJP

भाजपा की सदस्यता लेते समय ज्ञानेन्द्र ज्ञानू ने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें जेडीयू में घुटन महसूस होने लगी थी। कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पा रहा था। इसलिए उन्होंने जेडीयू को छोड़ने का फैसला लिया।

वहीं पूर्व मंत्री और मीनापुर से विधायक दिनेश प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने सिद्धांतों को ताक पर रखकर लालू यादव के साथ समझौता किया है। इसलिए इस बेमेल गठबंधन का हिस्‍सा बनने का अब कोई फायदा नहीं।

बता दें कि नीतीश का साथ छोड़ने वाले विधायकों में सुरेश चंचल सकरा से, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू बाढ़ से, राजेश्वर राज काराकाट से और पूर्व मंत्री रहे दिनेश प्रसाद मीनापुर से विधायक हैं।

नीतीश के वफादार रहे हैं चारों विधायक

four JDU mla left the party and joined the BJP

चारों विधायकों की गिनती काफी नीतीश कुमार के वफादारों में होती थी। ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू तो राजनीति की शुरूआत से ही नीतीश कुमार के साथ रहे हैं।

बता दें कि इससे पूर्व भी जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जेडीयू छोड़ी थी तो नीतीश के 20 विधायक जिनमें कई मंत्री भी थे उनका साथ छोड़कर मांझी के साथ हो लिए थे। इसके अलावा पूर्व में भी कई विधायकों ने पार्टी छोड़कर खुली बगावत कर दी ‌थी।

हालांकि राज्य में कभी अपने कट्टर प्रतिद्वंदी रहे लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर चुनाव  लड़ रहे नीतीश इन सबसे बेखबर दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को विधायकों की घोषणा होने से पूर्व ही वह दिल्‍ली के लिए निकल चुके थे। जहां पहुंचकर आज शाम वे दिल्‍ली के मुख्यमंत्री के साथ भोजपुरी मैथिली सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed