फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Many coaches of Patna-Mokama Passenger train burnt

पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन की 6 बोगियां जलकर खाक, मौके पर दमकल विभाग

Wed, 10 Jan 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 10 Jan 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Many coaches of Patna-Mokama Passenger train burnt
train

मंगलवार देर रात पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रेन की 6 बोगियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना में ट्रेन का इंजन भी पूरी तरह से जल गया है। दमकल की कई गाड़ियां घंटों तक आग बुझाने में लगी रहीं। ट्रेन बुधवार सुबह में शेड्यूल टाइम 05.35 बजे रवाना होनी थी, इससे पहले घटना के वक्त ट्रेन में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन शंटिंग लाइन पर खड़ी थी तभी रात में ये दुर्घटना हुई। रेल सूत्रों के मुताबिक इस घटना की वजह शॉर्ट सर्किट है तो रेल प्रशासन में हड़कंप साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


वहीं अचानक आग लगने के बाद दमकल विभाग की भी लापरवाही देखने को मिली जब तत्काल बचाव काम में देरी होने लगी। हालांकि बाद में दमकल की 8-10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed