फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former ward councilor shot innocent in Nalanda, three others injured in fight

Bihar: पूर्व वार्ड पार्षद ने मासूम को मारी गोली, 3 अन्य मारपीट में घायल; आरोपी से काम के पैसे मांगने पर विवाद

Mon, 19 Jun 2023 12:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोली नहीं बल्कि मारपीट में चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Former ward councilor shot innocent in Nalanda, three others injured in fight
अस्पताल में घायलों का इलाज कराने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में सोमवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद ने मामूली सी बात को लेकर तीन साल के बच्चे को गोली मार दी। साथ ही मारपीट कर एक ही परिवार के तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह मामला बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर देकुली घाट का है। गोली अनिल कुमार के बेटे आरभी कुमार के बाएं पैर में लगी है। वहीं, मारपीट में जानकी देवी, सुनैना देवी और अनिल कुमार घायल हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, अनिल कुमार का भाई संतोष राम गढ़पर स्थित पूर्व वार्ड पार्षद दिवाकर सिंह के यहां रहकर उसके घर का काम करता था। वह पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार को वह अपनी तनख्वाह मांगने दिवाकर सिंह के घर में गया था। तब मालिक ने पैसे दे देने की बात कही थी। वहीं, जब संतोष राम ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी दिवाकर सिंह ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी। इसके कारण एक गोली तीन साल बच्चे को लग गई। वहीं, पार्षद के गुर्गों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया। इस हमले से घर के तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।  सभी घायलों को आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे इलाजरत हैं।
विज्ञापन


सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोली नहीं बल्कि मारपीट में चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed