फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Union Minister, BJP leader Shahnawaz Hussain's health deteriorated, undergoing treatment at Delhi AIIMS

Bihar News : पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज

Thu, 17 Aug 2023 08:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 08:04 PM IST
सार

BJP Party ; पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने से उनके समर्थक चिंतित हैं। वह अपने नेता की सलामती की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल शाहनवाज दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Former Union Minister, BJP leader Shahnawaz Hussain's health deteriorated, undergoing treatment at Delhi AIIMS
शाहनवाज हुसैन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री और भाजपा के वरीय नेता सैयद शाहनवाज हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। दिल्ली AIIMS में उन्हें भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


जानिए, दिल्ली AIIMS में भर्ती पूर्व मंत्री ने क्या कहा
'अमर उजाला' से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बदलते मौसम और खान-पान अस्थिरता के कारण तबीयत अचानक गड़बड़ा गई। डॉक्टरों ने वायरल निमोनिया होने की बात कही है। सभी विभाग के डॉक्टर जांच कर रहे हैं। डॉक्टर ने रेस्ट की सलाह दी है। शुक्रवार को रिपोर्ट आएगा। डिस्चार्ज का पता कल चलेगा। फिलहाल AIIMS में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सलामती की दुआ कर रहे शाहनवाज के समर्थक
इधर, अचानक पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक काफी चिंतिंत हो गए। समर्थक अपने नेता की सलामती की दुआ कर रहे है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी फोन पर उनका हाल-चाल लिया। दरअसल, शाहनवाज हुसैन पिछले शुक्रवार को पटना से दिल्ली गए थे। पटना में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी। इसके बाद वह जांच के लिए दिल्ली गए। यहां पर तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री बने थे
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके शाहनवाज हुसैन की पहचान भाजपा के बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर है। वह काफी समय से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं। अटल बिहार वाइपेई की सरकार में वह किशनगंज से भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। 2020 में बिहार में NDA गठबंधन की सरकार में शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया। इसके बाद वह लगातार वह चर्चा में रहे। बिहार में खादी मॉल और इथेनॉल उद्योग लगाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। उद्योग के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed