फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former RJD MLC Anwar Ahmed son Asfar manhandles DSP Ashok Prasad Singh

Bihar: 'डीएसपी तेरी वर्दी उतरवा दूंगा', आरजेडी के पूर्व एमएलसी के बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 10:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Sep 2022 10:53 AM IST
सार

आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के सामने असफर अहमद ने टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद सिंह से  बदसलूकी की और वर्दी उतारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Former RJD MLC Anwar Ahmed son Asfar manhandles DSP Ashok Prasad Singh
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस पर हुए हमले के सिलसिले में दुकानदार सरफराज को छुड़ाने के लिए शुक्रवार शाम पीरबहोर थाने पहुंचे राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद और वार्ड 40 पार्षद के बेटे असफर अहमद ने हंगामा कर दिया। आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के सामने असफर अहमद ने टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद सिंह से भी बदसलूकी की और वर्दी उतारने की धमकी दी। अफसर ने डीएसपी से कहा कि मुझे तुम पहचानते नहीं हो तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा।

विज्ञापन


क्या है मामला?
गुरुवार को सब्जीबाग डेंटल कॉलेज के सामने छापेमारी कर रहे पुलिस दस्ते पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। सड़क पर दौड़कर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की पिटाई कर दी। इस मामले में क्षेत्र के डीएसपी व थानेदार ने मौके पर जाकर एक स्थानीय दुकानदार को शक के आधार पर गिरफ्तार कर थाने ले गए। इसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद असफर अहमद थाने पहुंचे और अधिकारियों पर कैद व्यापारी को छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि देर रात पुलिस थाने अशोक राजपथ के सामने की सड़क को कुछ शरारती तत्वों ने जाम कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। देर रात तक पुलिस मौके पर कैंप करती रही।  
विज्ञापन


वार्ड पार्षद समेत एक अन्य संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को पुलिस पर हमले के सिलसिले में वार्ड पार्षद समेत एक अन्य संदिग्ध को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और देर रात से ही उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। असफर अहमद के गिरफ्तार होते ही रात करीब साढ़े नौ बजे कई असामाजिक तत्व थाने के बाहर जमा हो गए और आसपास की दुकानों को हिंसक रूप से बंद कर दिया। इसके बाद सड़क जाम कर हंगामा शुरू हो गया। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वज्रवाहन और एक अतिरिक्त पुलिस बल पीरबहोर थाने पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया। थाने के अंदर और बाहर देर रात तक तनाव बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed