फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Panchayat Samiti member Jeetu Prasad died in Motihari, MLA Shyambabu Yadav accused of murder

Bihar News: मौत से पहले कहा था MLA से जान का खतरा; मोतिहारी में पंचायत समिति के पूर्व सदस्य का मर्डर

Mon, 10 Jul 2023 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jul 2023 05:58 PM IST
सार

Bihar Crime News: मृतक के बेटे कुणाल ने बताया कि मेरे पिता टहलने के लिए रोज सुबह में निकलते थे। इसी सिलसिले में आज भी करीब चार बजे निकले थे। इस दौरान मैं साइट पर था, फोन किया तो फोन नहीं उठ रहा था। कुछ देर बाद पता चला कि उनकी हत्या कर शव पोखर के पास फेंक दिया है। मेरे पिता को पूर्व में विधायक श्यामबाबू यादव धमकी देते थे कि उठवा लेंगे, मरवा देंगे।

विज्ञापन
Former Panchayat Samiti member Jeetu Prasad died in Motihari, MLA Shyambabu Yadav accused of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र प्रसाद उर्फ जीतू प्रसाद की मौत से पहले का बयान सामने आया है। उसमें उसने कहा है कि पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव कभी भी मेरी हत्या करा सकता है। बार-बार धमकी दे रहा है कि कोइरी मकुर ज्यादा तेज बनेंला। वह कभी भी मेरी हत्या करा सकता है। हमारा पेमेंट नहीं होने देता है। स्कूटी इंजीनियर चाहे जेई हो, सब मिल जुल कर पावर का गलत इस्तेमाल कर रह है। जनता से अपील है कि मैं रहूं या न रहूं, पिपरा से श्यामबाबू यादव को हराइएगा।

विज्ञापन


चकिया प्रखंड के महुआवा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीतू प्रसाद का शव सोमवार को पिपरा थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के पास मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जब शव उठाने लगी तो परिजन विरोध करने लगे। परिजनों ने शव को एनएच 28 पर रख कर सड़क जाम कर दी। फिर पुलिस के काफी समझाने के दो घंटे बाद सड़क जाम खत्म हुआ। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र प्रसाद की फाइल फोटो


मृतक के बेटे कुणाल ने बताया कि मेरे पिता टहलने के लिए रोज सुबह में निकलते थे। इसी सिलसिले में आज भी करीब चार बजे निकले थे। इस दौरान मैं साइट पर था, फोन किया तो फोन नहीं उठ रहा था। कुछ देर बाद पता चला कि उनकी हत्या कर शव पोखर के पास फेंक दिया है। मेरे पिता को पूर्व में विधायक श्यामबाबू यादव धमकी देते थे कि उठवा लेंगे, मरवा देंगे। उसका वीडियो मेरे पिता द्वारा अपने मोबाइल में बनाया भी गया है। मेरे पिता की हत्या विधायक श्यामबाबू यादव और डॉ. संजय सहित अन्य ने मिलकर करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या के पीछे की वजह तलाश की जा रही है। घटनास्थल से एक छोटा फोन भी बरामद हुआ है। मृतक के परिजन द्वारा बताया जा रहा है कि हत्या पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव सहित अन्य के द्वारा कराई गई है। सभी बिंदु पर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed