{"_id":"6496f19db4f21ac015059777","slug":"former-mp-anand-mohan-took-jibe-at-bjp-and-talk-about-rahul-gandhi-manipur-and-opposition-unity-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा पर तंज कर बोले पूर्व सांसद; BJP वॉशिंग पाउडर से धुल जाता तो यही लोग कहते देखो ये हैं जननायक आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाजपा पर तंज कर बोले पूर्व सांसद; BJP वॉशिंग पाउडर से धुल जाता तो यही लोग कहते देखो ये हैं जननायक आनंद
Sat, 24 Jun 2023 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 Jun 2023 07:07 PM IST
सार
पूर्व सांसद आंनद मोहन ने कहा कि अब ऐसे दिन आ गए हैं कि लोग हिंदू वर्सेस मुसलमान लड़ाई कर रहे हैं। उन्होंने एक शायरी का हवाला देते हुए कहा कि शक्ति थोड़ी वाजिब है पर पत्थर होना ठीक नहीं। हिंदू-मुस्लिम वाजिब है पर कट्टर होना ठीक नहीं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आनंद मोहन तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को पहली बार दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए मणिपुर के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश को पाकिस्तान-बांग्लादेश नहीं बनने देना है। मणिपुर की घटना बहुत ही दुखद घटना है। आप देख रहे हैं कि वहां किस तरह राज्यपाल, सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों जैसे पदों पर बैठे लोगों के बंगले जलाए जा रहे हैं।
आनंद मोहन ने कहा कि श्रीलंका में जिस तरह लोगों को आग के हवाले किया जा रहा था। उसी तरह आज मणिपुर में सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों को आग के हवाले किया जा रहा है। जो लोग कहते हैं कि हमारे एक टेलीफोन पर रूस-यूक्रेन का युद्ध रुक गया। वहां फंसे भारतीय लोगों को सफलता पूर्वक लाया गया तो आज वे मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विदेश तो उनका फोन चला गया। लेकिन अपने ही देश में कहां अटक गया।
‘धर्म के नाम पर अंधभक्ति फैलाना बहुत दुखद’
पूर्व सांसद ने कहा कि हम लोग समाजवादी लोग हैं और यहां जो धर्म के नाम पर अंधभक्ति फैलाई जा रही है, वह बहुत ही दुखद स्थिति है। आंनद मोहन सिंह ने कहा कि पहले कितना अच्छा था कि जिन लोगों के बीच जो वैचारिक संघर्ष था। वह गांधीवाद और समाजवाद के बीच था। अब ऐसे दिन आ गए हैं कि लोग हिंदू वर्सेस मुसलमान लड़ाई कर रहे हैं। उन्होंने एक शायरी का हवाला देते हुए कहा कि शक्ति थोड़ी वाजिब है पर पत्थर होना ठीक नहीं। हिंदू-मुस्लिम वाजिब है पर कट्टर होना ठीक नहीं।
विज्ञापन
‘राहुल गांधी को अच्छा सलाहकार रखना चाहिए’
आनंद मोहन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अच्छा सलाहकार रखना चाहिए। नफरत के बाजार में प्यार की दुकान नहीं हो सकती है। दुकान में तो सौदेबाजी होती है। लेकिन मोहब्बत खरीद-फरोख्त की चीज नहीं है, क्योंकि नफरत की खेतीबाड़ी हो सकती है जो इस देश में हो भी रही है। लेकिन मोहब्बत की दुकान नहीं खोली जा सकती। मोहब्बत के लिए बलिदान दिया जा सकता है। राहुल गांधी जो कर रहे हैं वह काम बलिदान देने का है। लेकिन नाम दुकान रख दिया है।
‘समाजवाद के साथ हूं, आगे भी रहूंगा’
विपक्षी एकता की बैठक पर उन्होंने कहा कि मेरा स्टैंड बिल्कुल साफ है। मैंने बाहर आते ही कहा था कि मैं समाजवाद के साथ था, समाजवाद के साथ अब भी हूं और आगे भी रहूंगा। मैं कई बार कह चुका हूं कि जब केंद्र मजबूत हो तो विपक्ष को विकलांग नहीं होना चाहिए। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता के लिए जो पहल की है देर से सही, लेकिन रास्ता बिल्कुल सही है। मैं मानता हूं कि प्रतिपक्ष का मजबूत होना देश हित में सही है। इतिहास गवाह है कि जहां-जहां विपक्ष कमजोर हुआ है। वहां-वहां तानाशाही रवैया सरकार के द्वारा अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि ये जो मेरी दूसरी पारी है पूरी समाजवाद के लिए समर्पित है। मेरी लड़ाई टिकट के लिए बिल्कुल नहीं है।
‘भाजपा वॉशिंग पाउडर से सबकी छवि हो रही साफ’
पूर्व सांसद मोहन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एक निरमा वॉशिंग पावडर है और एक है भाजपा वॉशिंग पावडर। एक कपड़ों की धुलाई करता है जबकि दूसरा नेताओं की धुलाई करता है। जब एक बार बड़ा से बड़ा दागी भाजपा के मशीन में चला जाता है तो उसकी छवि एकदम साफ-सुथरी हो जाती है। और हम भी उसमें से निकलते, कह देते कि हम आपकी तरफ तो यही लोग कहते कि ये देखो ये हैं जननायक आनंद मोहन।
आनंद मोहन दरभंगा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले अनिल सिंह के घर भी गए। जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद के साथ ही न्याय दिलने का भरोसा दिलाया।