फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former BJP minister Ramadhar Singh says party gives ticket whoever except MP Sushil Singh, he will win

Bihar: अपनी ही पार्टी के MP पर हमला; पूर्व BJP मंत्री ने कहा- उन्हें छोड़ पार्टी जिसे टिकट देगी, वह जीतेगा

Sun, 22 Oct 2023 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

Bihar Politics: भाजपा नेता रामाधार सिंह ने एक बार फिर औरंगाबाद के बीजेपी सांसद पर जमकर हमला किया। उन्होंने उन्हें नकली हिंदू करार दिया। साथ ही लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए ऐसी बात कह दी कि हंगामा होना तय है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Former BJP minister Ramadhar Singh says party gives ticket whoever except MP Sushil Singh, he will win
दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम में अन्य नेताओं के साथ बीजेपी के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रामाधार सिंह नवरात्र में भी अपनी ही पार्टी के सांसद पर हमलावर हैं। वे हर कार्यक्रम में सांसद पर हमला करने से चूक नहीं रहे हैं। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह शहर के क्लब रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में महावीर क्लब द्वारा आयोजित क्लब कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपने ही दल के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


‘सुशील कुमार सिंह नकली हिंदू हैं’
दरअसल, पूर्व मंत्री और सांसद के बीच कई दिनों से तनातनी देखने को मिल रही है, जिससे यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा नेता रामाधार सिंह ने एक बार फिर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें नकली हिंदू करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में फिर से उनकी पार्टी बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह को टिकट देती है तो उनकी निश्चित हार होगी, क्योंकि सुशील सिंह भाजपाई नहीं हैं।
विज्ञापन


‘थाली में छेद करने वाले लोग हैं लालू-नीतीश’
वहीं, पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा नेताओं से दोस्ती वाले बयान पर कहा कि नीतीश कुमार कभी किसी के दोस्त नहीं हो सकते हैं। वे दगाबाज हैं और दगाबाज से कभी बीजेपी दोस्ती नहीं रखती। साथ ही कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा ने ही लालू यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन ये वे लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अति पिछड़ा को और पिछड़ा बनाने का काम कर रहे नीतीश'
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि जब भाजपा नीतीश कुमार के साथ थी और मैं कैबिनेट मंत्री था, उस समय सुशील कुमार मोदी उप मुख्यमंत्री थे। हम लोगों ने अति पिछड़ा को आरक्षण दिया। चंद्रवंशी, तेली, बढ़ई, लोहार को आरक्षण दिया। आज उन लोगों की आबादी घटा कर फिर से पिछड़ा बनाने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार और लालू यादव की सोच है कि आबादी के आधार पर फिर से हम जमीन का बंटवारा करें। रामाधार सिंह ने कहा कि भूमिहार, राजपूत और अति पिछड़ा सभी को लड़वाने का काम नीतीश कुमार और लालू यादव भी कर रहे हैं। नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं, वह हमसे बेहतर ललन बाबू अच्छी तरह से जान रहे हैं, क्योंकि उनके पेट में ही दांत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की भाजपा से अब कभी दोस्ती नहीं हो सकती। बीजेपी दगाबाज से कभी बीजेपी दोस्ती नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed