{"_id":"631714cf26ea313ec958615c","slug":"former-bihar-deputy-cm-sushil-modi-says-nitish-kumar-is-on-political-tourism-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'बाढ़ में डूब रहा बिहार और मुख्यमंत्री दिल्ली में सियासी टूर कर रहे' सुशील मोदी का नीतीश पर बड़ा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'बाढ़ में डूब रहा बिहार और मुख्यमंत्री दिल्ली में सियासी टूर कर रहे' सुशील मोदी का नीतीश पर बड़ा हमला
Tue, 06 Sep 2022 03:23 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, पटना
एएनआई, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:23 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। आज उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ में डूब रहा है और नीतीश कुमार सियासी टूर पर घूम रहे हैं। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भागलपुर शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और यह विश्वविद्यालय और कॉलेजों में भी प्रवेश कर गया। नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
नीतीश अभी भी 90 के दशक की मानसिकता में जी रहे
सुशील मोदी ने आगे कहा कि इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी छह राज्यों की यात्रा की थी और ममता बनर्जी ने भी कई बार दिल्ली में डेरा डाला लेकिन परिणाम आपलोगों के सामने है। अब नीतीश कुमार वही काम कर रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसका कोई परिणाम नहीं निकलने वाला है और इन लोगों की 90 के दशक की मानसिकता है, वे बार-बार संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय मोर्चा, देवेगौड़ा, इंदर कुमार गुजराल की सरकार को याद करते हैं। भारत उस युग से बहुत आगे निकल गया है लेकिन वे हैं अभी भी 90 के दशक की मानसिकता में जी रहे हैं। केरल को छोड़कर पूरे देश में वाम दलों का अस्तित्व खत्म हो गया है।
विज्ञापन
नीतीश के मन में पीएम बनने के लिए लड्डू फूट रहा है: सुशील मोदी
जब पत्रकार ने सुशील मोदी से पूछा कि सीएम नीतीश पीएम के उम्मीदवारी से इंकार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है। नीतीश कुमार के मन में तो प्रधानमंत्री बनने के लिए लड्डू फूट रहा है लेकिन वे खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कोई उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। आपको लगता है कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल या ममता बनर्जी उन्हें पीएम बनने देंगे।
विज्ञापन